Tue, 20 Oct 2026 | 12:17:21 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

पटवारी ने 48 हजार रुपए  रिश्वत ली है, वापस करा दो

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 05, 2025 12:37 am / Post views : 336

पटवारी ने 48 हजार रुपए  रिश्वत ली है, वापस करा दो
शेयर करें:

आदिवासी किसानो ने लगाया है आरोप बताया है कि भाईयों के आपसी बंटवारे का था मामला किसानो ने जनसुनवाई में कलेक्टर को दिया आवेदन

Seoni 04 June 2025 सिवनी यशो :- ग्राम छतरपुर के आदिवासी किसान चेतराम परते, नेतराम परते, शोभाराम परते और सुन्दरलाल परते ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि हल्का नंबर 56 के पटवारी सतीश जंघेला एवं ग्राम कोटवार संतोष डेहरिया ने उनसे सीमांकन एवं बंटवारे के नाम पर 48,000 की रिश्वत वसूली की है, जबकि कार्य अभी तक पूरा नहीं किया गया। किसानों के अनुसार, उन्होंने अपनी पैतृक भूमि के सीमांकन और बंटवारे हेतु दिनांक 28 मार्च 2025 को लोकसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया था। इसके बाद उन्हें पटवारी सतीश जंघेला ने अपने सिवनी स्थित निवास पर बुलाकर कहा कि कार्य हेतु 52,000 लगेंगे। किसानों ने आर्थिक असमर्थता जताई तो पटवारी ने कहा, "सरकार तुम्हें किसान सम्मान निधि 6 हजार दे रही है, उसी में से दे देना।" अंतत: पटवारी के दबाव में आकर किसानों ने 21 अप्रैल को 24 हजार रुपए सामुदायिक भवन छतरपुर में और 3 मई को 24 हजार रुपए मुंगवानी रोड पेट्रोल पंप पर पटवारी द्वारा भेजे गए लोगों को सौंपे। किसानों का आरोप है कि उन्होंने यह धनराशि जेवर गिरवी रखकर और बकरियां बेचकर जुटाई। इसके बावजूद न तो कार्य पूर्ण हुआ, न ही उन्हें यह बताया गया कि किसकी भूमि कहां स्थित है। जब उन्होंने यह शिकायत कलेक्टर जनसुनवाई में दर्ज कराई, तो वहां मौजूद अधिकारियों ने बंटवारे के दस्तावेज और पंचनामा में हस्ताक्षर दिखाए। लेकिन आदिवासी किसानों का कहना है कि सीमांकन अधूरा है और उनके हस्ताक्षर बिना जानकारी के या दबाव में लिए गए हैं।

किसानों ने मांग की है कि :-

48,000 की राशि उन्हें तत्काल वापस दिलाई जाए। पटवारी सतीश जंघेला और कोटवार संतोष डेहरिया को निलंबित कर विभागीय जांच की जाए। इन अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जनजातीय उत्पीडऩ निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया जाए। इनका कहना है आवेदन के आधार पर जाँच कराई जायेंगी जो तथ्य जाँच में प्राप्त होंगे उसके आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी । दीक्षा पटेल नायब तहसीलदार भोमा राजस्व मंडल

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें