Tue, 20 Oct 2026 | 01:14:40 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

भीषण सडक़ दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़े, दो मृत

भीषण सडक़ दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़े, दो मृत
शेयर करें:

कार में सवार फोटोग्राफरों की हालत गंभीर

सिवनी यशो:-  गोटेगांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में नागपुर से शूटिंग के लिए जा रहे फोटोग्राफरों की टीम की कार का सिवनी बायपास पर टंपर से टकरा गयी जिससे. कार में फोटोग्राफरों को गंभीर चोटें आई है। जबकि फोटोग्राफरो को लेकर जाने वाले विकास चौधरी एवं कार चालक किशन उईके दुर्घटना में मृत हो गए। सड़क दुर्घटना में विकास चौधरी पिता का नाम सुरेश चौधरी उम्र 55 साल निवासी गोटेगांव जिला नरसिंहपुर, व किशन उम्र लगभग 50 साल कार ड्राइवर निवासी गोटेगांव की मौत हो गई है।
 जानकारी के अनुसार नागपुर से शादी समारोह की शूटिंग के लिये कार से गोटेगांव जा रहे फोटोग्राफरों की कार को दोपहर लगभग 12:30 बजे एक डंपर से टक्कर हो जाने से कार में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी भीषण है कि कार के परखच्चे उड़ गए तथा कार में बैठे दो लोग बुरी तरह फंस गए हैं, जिन्हें बड़ी मशक्कत के निकाला गया ।      जानकारी के अनुसार नागपुर के इतवारी क्षेत्र के रहने वाले उदय पंचलवार, अभिषेक, तनमय, पुनाल, सहित 6 लोग कार में सवार में थे।  सभी शादी समारोह में होने वाली शूटिंग के लिए कैमरा, आदि साजोसामान के साथ नागपुर से गोटेगांव के लिए निकले थे।  उनकी कार नया बायपास मार्ग नगझर जैन ऑटोमोबाइल के सामने एनटीपीसी के पीछे सिमरिया रोड से लगे इलाके से गुजर रही थी तभी डंपर से हुई जोरदार टक्कर के चलते कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार अन्य  लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसमें दो युवकों की हालत अत्यधिक नाजुक बताई जा रही है जो कार में बुरी तरह फंस गए थे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष