Mon, 19 Oct 2026 | 04:09:00 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत

छह नग सागौन सिल्ली के साथ पिकअप वाहन पकड़ा गया

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 20, 2025 11:00 pm / Post views : 161

छह नग सागौन सिल्ली के साथ पिकअप वाहन पकड़ा गया
शेयर करें:

कहानी वन परिक्षेत्र की टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 6 किमी पीछा कर पकड़ा वाहन

Seoni 20 June 2025 सिवनी यशो:- कहानी वन परिक्षेत्र की गुदना बीट में अवैध सागौन लकड़ी की तस्करी का एक मामला उजागर हुआ है। वन विभाग की दबिश टीम ने रात में दबिश देते हुए महिंद्रा बोलेरो पिकअप (क्रमांक रूक्क 22 त्र 3741) को छह नग सागौन सिल्ली (लगभग 0.6 घन मीटर) के साथ जब्त किया है। वन विभाग को देखकर वाहन चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने लगभग 6 किमी तक पीछा कर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

40,000 रुपये कीमती सागौन काष्ठ जब्त

पकड़े गए वाहन में अवैध रूप से ले जाई जा रही सागौन लकड़ी की अनुमानित कीमत 40,000 रुपये बताई जा रही है। इस प्रकरण में पीओआर प्रकरण क्रमांक 47799/16 दिनांक 18/06/2025 के अंतर्गत विधिवत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संगठित प्रयास, सक्रिय गश्त

यह कार्रवाई वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह उईके और उप वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह छपारा के निर्देशन में, वन परिक्षेत्र अधिकारी सागर श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई। वन विभाग का कहना है कि जंगलों से अवैध लकड़ी तस्करी के विरुद्ध सघन गश्त और विशेष दबिश अभियान जारी रहेंगे। "रात के अंधेरे में लकड़ी तस्करी करने वालों को अब सावधान रहना होगा। हमारी टीम हर संभावित मार्ग और गतिविधियों पर नजर रख रही है।" — सागर श्रीवास्तव, वन परिक्षेत्र अधिकारी, कहानी

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष