Thu, 22 Oct 2026 | 12:42:43 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

"जहर की लत और जवान जिंदगी: सिवनी में एम.डी. पाउडर तस्कर गिरफ्तार, युवाओं की दिशा पर सवाल"

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 22, 2025 05:28 pm / Post views : 389

"जहर की लत और जवान जिंदगी: सिवनी में एम.डी. पाउडर तस्कर गिरफ्तार, युवाओं की दिशा पर सवाल"
शेयर करें:
Seoni 22 June 2025 सिवनी यशो :- शहर की गलियों में धीरे-धीरे ज़हर घुल रहा है — वह ज़हर, जो शरीर से नहीं, भविष्य से जीवन छीन लेता है। ऐसा ही एक मामला कोतवाली पुलिस की तेज़ कार्रवाई में सामने आया, जब पुलिस ने एम.डी. पाउडर बेचने की फिराक में बैठे एक युवक को गिरफ्तार किया। खतरनाक मादक पदार्थों की यह बढ़ती पहुंच, खासकर युवाओं के बीच, चिंता का गंभीर विषय बन चुकी है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

21 जून की रात को सूचना मिली कि पालिटेक्निक ग्राउंड हॉस्टल के पीछे खंडहर में एक युवक स्कूटी में बैठा, एम.डी. पाउडर लेकर ग्राहक का इंतज़ार कर रहा है। थाना प्रभारी किशोर वामनकर के निर्देशन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड डाली और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी

नाम: विशाल उर्फ काला विश्वकर्मा, निवासी: ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास, लोनिया रोड, भैरोगंज, सिवनी बरामद सामग्री - 3.99 ग्राम एम.डी. पाउडर (अनुमानित कीमत 0,000), नकदी 750, स्कूटी (सुजुकी एक्सेस)- 50,000 एवं एप्पल मोबाइल 50,000 रूपये जप्त किया गया है ।

 मामला दर्ज :- 

आरोपी के खिलाफ धारा 8/22 हृष्ठक्कस् एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोतवाली थाने में विवेचना शुरू कर दी गई है। विशेष बात यह है कि आरोपी पहले भी जुआ, सट्टा व हृष्ठक्कस् एक्ट में गिरफ्त में आ चुका है। यह भी पढ़े :-  पुलिस की नाइट कांबिंग  में 62 वारंटी गिरफ्तार, 50 निगरानी बदमाशों की हुई जांच

युवाओं की दिशा और नशे की दलदल

इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर किया है कि नशे की गिरफ़्त में युवाओं की संख्या क्यों बढ़ती जा रही है? एम.डी. पाउडर जैसे प्रतिबंधित पदार्थ की उपलब्धता और उसका खुलेआम सौदा — यह सिर्फ एक अपराध नहीं, समाज के भविष्य पर हमला है।

सवाल उठता है

हमारे शहर की गलियों में ज़हर कहाँ से आ रहा है? कौन हैं वे चेहरे जो पर्दे के पीछे इस व्यापार को चला रहे हैं?

आखिरी कील ज़रूरी है:

पुलिस की तत्परता सराहनीय है, लेकिन अब समय आ गया है कि नशे के इस काले कारोबार पर अंतिम कील ठोकी जाए। केवल छोटे सौदागर नहीं, पूरे नेटवर्क को बेनकाब कर समाप्त करने की ज़रूरत है।

पुलिस टीम की सराहनी

य भूमिका:

थाना प्रभारी किशोर वामनकर, उनि डी.आर. शरणागत, राहुल काकोडिया, और आरक्षक अमित रघुवंशी सहित 15+ सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक का संदेश:

एसपी श्री सुनील मेहता (भा.पु.से.), एएसपी जी.डी. शर्मा और सीएसपी पूजा पांडे के निर्देशन में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी है।