Thu, 22 Oct 2026 | 10:04:01 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

हुलिया बदल कर मोस्ट वांटेड बदशाम रामलला के दर्शन के लिये पहुँचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 22, 2024 09:34 pm / Post views : 146

हुलिया बदल कर मोस्ट वांटेड बदशाम रामलला के दर्शन के लिये पहुँचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
शेयर करें:
 कटनी यशो:- हत्या और हत्या के प्रयास सहित अनेक संगीन अपराधों का फरार घोषित मोस्ट वांटेड (most wanted) बदमाश किशोर उर्फ किस्सू तिवारी (Kishore alias Kissu Tiwari) को कटनी पुलिस (Katni Police) ने यूपी पुलिस की मदद से अयोध्या (Ayodhya) से गिरफ्तार (Arrested) किया है । किशोर उर्फ किस्सू तिवारी तीन से फरारी के दौरान अपनी हुलिया बदले हुये था उसने दाढ़ी और बाल बढ़ा लिये थे और पैजामा कुर्ता में अयोध्या रामलला के दर्शन के लिये फहुँचा था । कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने बुधवार की सुबह प्रेस वार्ता (press conference) कर इस बात का खुलासा किया है। पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी लेकिन वह चकमा दे रहा था । पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार किस्सू तिवारी पर 22 मामले दर्ज हैं। वह तीन साल से फरार चल रहा था और पुलिस ने उस पर 55 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। संगीन मामलों में फरार चल रहे किस्सू उर्फ किशोर तिवारी को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद बुधवार शाम पांच बजे जेल भेज दिया। 46 वर्ष से हत्या समेत 22 जघन्य वारदातों को अंजाम देने वाला किशोर तीन साल से फरार चल रहा था। किस्सू पर कोतवाली कटनी में 16, माधवनगर थाने में तीन, एनकेजे थाने में एक (सभी जिला कटनी), कोतवाली जबलपुर में एक और एक मामला इंदौर में दर्ज है। पंचम अपर सत्र न्यायालय कटनी ने उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था तो उच्च न्यायालय जबलपुर (High Court Jabalpur) ने भी जल्द से जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश के बाद जबलपुर एवं कटनी पुलिस अधीक्षक (Jabalpur and Katni Superintendent of Police) ने किस्सू तिवारी की गिरफ्तारी के लिये संयुक्त रूप से दल का गठन किया और कुख्यात बदमाश की तलाश में असम, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, इंदौर और उप्र पुलिस दल भेजे गए थे।