Tue, 20 Oct 2026 | 02:39:15 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

सड़कों को बनाया अहाता, देर रात तक छलक रहे जाम

सड़कों को बनाया अहाता, देर रात तक छलक रहे जाम
शेयर करें:
सिवनी यशो:- सरकार ने शराब दुकानों के अहाते बंद किए तो नशेडिय़ों ने सड़कों, खाली मैदानों और श्मशानों पर कब्जा जमा लिया है। यहां सूरज के अस्त होने के बाद से देर रात तक शराबियों का जमघट रहता है और खुलेआम शराब पी जा रही है। आबकारी अमला सिर्फ शराब दुकान पर कार्रवाई कर सकता है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर सख्ती का जिम्मा पुलिस का है। कई जगह पुलिस की गश्त भी होती है इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस अव्यवस्था से आमजन परेशान हैं। महिलाओं को खासी दिक्कत हो रही है। इन स्थानों पर शाम होते ही शराबखोरी शुरू हो जाती है। शहर की अनेक सड़के ऐसी है जहाँ आमजनों का आना जाना कम रहता है ऐसी सूनी पड़ी सड़को पर शराबियों और अन्य प्रकार के नशेडिय़ों ने अपना कब्जा जमा रखा है और इन नशेडिय़ों द्वारा जहाँ तहाँ शराब की खाली बोतले फोड़ कर फेक दी जाती है साथ ही गंदगी भी बहुत करते है । एस पी बंगला से होकर जाने वाली जिला पंचायत वाली सड़क, उद्योग कार्यलय के पास से डालडा फैक्ट्री वाली सड़क, यही से जिला पंचायत की ओर जाने वाली सड़क, मोक्षधाम के लिये जाने वाली कंटगी रोड, आदि पर शराबियों का जमघट लगा रहता है । इसके साथ ही नगर के वायपास सड़क, कालोनियों के खाली प्लाट और खाली सड़के शराबियों के लिये बहुत सुरक्षित स्थान बने हुये है । छिंदवाड़ा रोड की हाऊसिंग बोर्ड कालोनी की अनेक आंतरिक सड़के और मुख्य सड़क पर शराबी और अन्य प्रकार के नशेड़़ी देर रात तक नशाखोरी करते रहते है । इस कालोनी के लोग इन के आतंक से आतंकित है बीच सड़क पर शराब की बोतले फोड़ते है जिससे अनेक व्यक्ति दुर्घटनागस्त भी हो रहे है । इस प्रकार के सार्वजनिक आम रास्तो पर शराबियों द्वारा आपसी गाली गलौच और नशे की हालत में आपस में इनके बीच झगड़े भी होते है जो किसी दिन बड़ी अनहोनी का कारण बन सकते है । इसी प्रकार शहर की बन रही अन्य कालोनियों के आसपास शराबियों ने अपने अड्डे बना लिये है इन स्थानों पर यदि रोशनी की व्यवस्था नहीं होती तो यह शराबी रोशनी के लिये भी इमरजेंसी लाइट के साथ पहुँचते है । शराबखोरी के साथ ही कुछ स्थानों पर जुँआ भी खेला जाता है । नशेडिय़ों से आम आदमी उलझना नहीं चाहता और इसी का फायदा उठाकर शराबी अपनी मनमानी करते है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें