Thu, 22 Oct 2026 | 01:21:31 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

प्रताडऩा से सरोज की मौत, सास - ससुर एवं पति को 10-10 वर्ष की सजा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 14, 2025 10:27 pm / Post views : 160

प्रताडऩा से सरोज की मौत, सास - ससुर एवं पति को 10-10 वर्ष की सजा
शेयर करें:
Seoni 14 February 2025 सिवनी यशो:- पत्नि को दहेज के लिये सास - ससुर एवं पति प्रताडि़त करते थे । प्रताडऩा बढ़ जाने के कारण पत्नि ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली थी माननीय न्यायालय ने सास - ससुर एवं पति को 10 - 10 वर्ष के कारावास एवं तीन तीन हजार रूपये का अर्थदंड अधिरोपित किया है । न्यायालय मीडिया सेल के मीडिया प्रभारी प्रदीप भौरे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि मृतिका सरोज उडवी का विवाह मोतीलाल उड़वी निवासी पिपरिया अमोद थाना घंसौर जिला सिवनी से करीब 4 वर्ष पूर्व हुआ था, शादी के बाद से ही पति मोतीलाल, ससुर बीरन सिंह उड़वी, सास सिम्मा बाई द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल ना मिलने के कारण मृतिका सरोज को गाली गलौज मारपीट करना तथा 2 साल तक बच्चे ना होने से ताने देते थे बच्चा होने पर बच्चों को दूध नहीं पिलाने देते थे उसके मायके नहीं जाने देते थे और शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करते थे दिनांक 18.06.21 को सुबह 8:00 बजे मृतिका सरोज मायके जाने को कहकर ससुराल से निकली थी दिनांक 19.06.21 को मृतिका सरोज का शव कुआं में पाया गया। मृतिका के कुआं में पानी में डूब कर मौत होना बताया गया तत्पश्चात मार्ग सूचना के आधार पर थाना धनोरा में 17/ 21 के तहत मार्ग इंटीमेशन लेखबद्ध कर जांच में लिया गया मार्ग जांच तथा मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात थाना धनोरा में अपराध क्रमांक 164/21 धारा 498 ए, 304बी, 34 IPC एवं धारा 3,4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। संपूर्ण विवेचना उपरान्त साक्ष्य एवं दस्तावेजों के आधार पर अभियुक्त के द्वारा अपराध कारित किया पाये जाने पर अभियोगपत्र अभियुक्ता के विरूद्ध संबंधित माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। शासन की ओर से सहायक जिला अभियोजन अधिकारी नवल किशोर सिंह लखनादौन द्वारा पैरवी कर तर्क प्रस्तुत किये गये। तर्कों से सहमत होते हुए माननीय न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमान संजीव पालीवाल न्यायालय लखनादौन द्वारा धारा 498ए, 304 b भादवि में अभियुक्त गणों को 10 - 10 वर्ष कारावास एवं 03- 03 हजार रूपये अर्थदण्डे से दंण्डित किया गया।