Thu, 22 Oct 2026 | 08:51:30 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे

चार दर्जन गौवंश की क्रूरता पूर्वक हत्या, सनातन समाज में गुस्सा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 20, 2024 12:49 am / Post views : 155

चार दर्जन गौवंश की क्रूरता पूर्वक हत्या, सनातन समाज में गुस्सा
शेयर करें:

धूमा एवं धनौरा क्षेत्र में गौवंश के चार दर्जन शव मिलने से जिले में सनसनी

सिवनी यशो: - जिले में गौवंश के साथ क्रूरता का दिल दहला देने वाला समाचार सूत्रों के हवाले से प्राप्त हो रहा है । सोशल मीडिया में भी गौवंश की निर्मम हत्या की तीखी निंदा हो रही है । जानकारी के अनुसार जिले के धूमा एवं धनौरा क्षेत्र में लगभग चार दर्जन गौवंश को मार दिया गया है। इन मृत गौवंश के मारने के लिये उनकी गर्दन आधी काटी गयी है और दोनों ही स्थानों में गौवंश के मिले मृत शवों की की गर्दन कटी हुई है । इतनी बड़ी संख्या में गौवंश की हत्या से जिले में सनसनी और गुस्सा देखा जा रहा है । जानकारी के अनुसार धूमा थाना क्षेत्र के गरगठिया के जंगल में २8 गौवंश की मार दिये गये है जिसमें 18 गाय एवं 10 बैल बताया जा रहा है वहीं धनौरा थाना क्षेत्र के सुनवार चौकी के अंतर्गत पिंडरई के पास बैनगंगा नदी में 19 गौवंश मरे हुये प्राप्त हुये है जिसमें 01 गाय एवं 18 बैल है । गौंवंश की हत्या की इतनी बड़ी संख्या में होने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी एवं पशुचिकित्सक सहित अन्य संबंधित विभाग के कर्मचारी दलबल के साथ घटना स्थलों पर पहुँचे अैर मृत पशुओं का परीक्षण कर अंतिम संस्कार आनन फनन किये जाने की सूचना प्राप्त हुई है । जिन दोनों स्थानों में मृत गौवंश मिले है वहाँ पत्रकार सहित अन्य किसी को जाने से माना किया जाते रहा । पशुचिकित्सक का कहना है कि गोवंश की हत्या दो दिन पूर्व धारदार हथियार से किया जाना प्रतीत होता है। इस.तरह की घटना से पुलिस विभाग के लिए चिंता का विषय बन गया है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और और दोषियों. को शीघ्र पकडऩे की बात कही है। घटना की जानकारी पूरे जिले में आग की तरह फैली आमजनता इस घटना के संबंध में अनेक तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रही है । माना जा रहा है कि पिछले दिनों मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र में गौवंश की हत्या से जुड़े मामले पर हुई बड़ी कार्यवाही से इस घटना का संबंध हो सकता है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें