सिवनी जिले के डूंडासिवनी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कंडीपार रोड स्थित एक कैफ़े में 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना ने जिले में सुरक्षा, विश्वास और सामाजिक चेतना को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।सिवनी यशो :- डूंडासिवनी थाना क्षेत्र से ऐसी वारदात सामने आई है जिसने इंसानियत को झकझोर दिया है और समाज की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कंडीपार रोड स्थित अशोक सुंदरी कैफ़े में 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। विश्वास के नाम पर बुलाकर, सुनसान कैफ़े को दरिंदगी की जगह बना दिया गया। पीड़िता की हिम्मत और पुलिस की तत्परता से मात्र 24 घंटे के भीतर चारों आरोपी गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिए गए।