Thu, 22 Oct 2026 | 02:29:31 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

दो आरोपियों से स्मैक और गांजा बरामद आरोपी गिरफ्तार

दो आरोपियों से स्मैक और गांजा बरामद आरोपी गिरफ्तार
शेयर करें:

ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत मंडला पुलिस की कार्यवाही

मंडला यशो:- पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा जिला अंतर्गत नशे का खात्मा एवं स्मैक, गांजा, हेरोइन , नशीले इंजेक्शन इत्यादि अवैध मादक का कारोबार करने वाले अपराधियों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने हेतु "आपरेशन क्लीन स्वीप" लॉन्च किया गया है। अभियान के तहत ड्रग्स की तस्करी/व्यापार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना प्रदान करने के लिए मंडला पुलिस द्वारा नारकोटिक्स हेल्पलाईन मोबाईल नम्बर Ó75876 44166Ó जारी किया गया। पुलिस थाना कोतवाली को सूचना मिली की राहुल बंजारा नाम का व्यक्ति एवं एक महिला अवैध मादक पदार्थ स्मैक और गांजा अवैध रूप से विक्रय करने हेतु रखे हैं। मुखबिर सूचना के आधार पर दो आरोपी राहुल बंजारा निवासी तिलक वार्ड जिला मंडला से करीब 10 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) अवैध मादक पदार्थ कीमती करीबन 20000 नगदी 15125 कुल मशरूका 35,125 जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । इसी प्रकार महिला आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ किलो अवैध मादक गांजा कीमती करीबन 15000 एवं नगदी 20110 कुल मशरूका 35110 जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है दोनों आरोपियों से कुल मशरूका 70,000 से अधिक का जप्त कर अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं गांजा कहां से एवं किस से लाए थे के संबंध में सघन पूछताछ की जा रही है आरोप के विरुद्ध पुलिस थाना कोतवाली में पृथक पृथक अपराध क्रमांक 446/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, 2. अपराध क्रमांक- 447/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिये गए है। आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा। आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से अवैध रूप से मादक पदार्थों का विक्रय करने के संबंध में एवं अन्य अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा जिला अंतर्गत नशे का खात्मा एवं स्मैक, गांजा, हेरोइन , नशीले इंजेक्शन इत्यादि अवैध मादक का कारोबार करने वाले अपराधियों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने हेतु "आपरेशन क्लीन स्वीप" लॉन्च किया गया है। अभियान के तहत ड्रग्स की तस्करी/व्यापार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना प्रदान करने के लिए मंडला पुलिस द्वारा नारकोटिक्स हेल्पलाईन मोबाईल नम्बर Ó75876 44166Ó जारी किया गया। उक्त नंबर पर किसी भी समय कॉल या व्हाट्सएप पर नशे के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों से संबंधित सूचनाएं आमजन द्वारा पुलिस को दी जा सकेगी। उक्त कार्यवाही एसडीओपी मंडला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, कामेश धूमकेती , प्रीति वर्मा, सउनि भुवनेश्वर बामनकर मनोज मिश्रा, आरक्षक अमित गरयार, मानसिंह परस्ते, जफर खान, आशीष, सुंदर भलावी ,हन्नु मार्को, पुनीत जंघेला , नरेंद्र, संतराम, योगेश, नंदकिशोर महिला आरक्षक राखी बघेल, इशिका चौधरी चालक आरक्षक बृजेश द्वारा की गई ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष