Thu, 22 Oct 2026 | 11:48:45 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

गौहत्या के महापापियों को दिया जाए कठोर दंड– सांसद भारती पारधी

गौहत्या के महापापियों को दिया जाए कठोर दंड– सांसद भारती पारधी
शेयर करें:

सांसद ने कहा जिले का सामाजिक सौहाद्र बिगाडऩे का किया जा रहा कुत्सित प्रयास

सिसिवनी यशो : - सिवनी जिले के दो स्थानों में निर्मम तरीके से गौहत्या कर जिले के सदभाव को दूषित करने की मानसिकता वाली घटना की बालाघाट सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी ने निंदा की है और पुलिस विभाग से इस घटना के दोषियों को शीघ्र पकड़कर कठोर सजा सुनिश्चित कराने के लिये कहा है । श्रीमती पारधी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि सिवनी जिले के धूमा एवं धनोरा क्षेत्र में आधा सैकड़ा के लगभग गौवंश की निर्मम तरीके से विभत्स हत्या कर उसे जीवनदायनी मां वैनगंगा नदी में फेंकने की हृदयविदारक घटना ही नहीं बल्कि इस घिनौने कृत्य से आपसी सौहार्द बिगाडऩे का निंदनीय प्रयास किया जा रहा है। जिन असामाजिक तत्वों ने इस तरह की कायराना हरकत को अंजाम दिया है,उनके इस घिनौने कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,इस घटना ने हमारी धार्मिक भावनाओं को निश्चित ही आहत किया है। श्रीमती पारधी ने पुलिस प्रशासन से कहा है की सिवनी जिले में गौवंश की अवैध तस्करी पर पूर्णत: लगाम लगाने एवं गौवंश की हत्या करने वाले इन महापापियों को पकड़कर त्वरित कठोर कार्यवाही कर सजा सुनिश्चित करायी जाए। इस कायराना हरकत की जितनी निंदा की जाए कम है। हमारी आस्था की प्रतीक पूज्यनीय गौमाता पर आगे ऐसा कुछ देखने में आया तो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मामले को लेकर राज्य सरकार से दोषियों पर कठोर कार्यवाही किए जाने को लेकर बात की गयी है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष