Mon, 19 Oct 2026 | 02:02:33 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

जिला पंचायत सीईओ पर भारी पड़ रहा है निलंबित सचिव

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 06, 2024 07:45 pm / Post views : 120

जिला पंचायत सीईओ पर भारी पड़ रहा है निलंबित सचिव
शेयर करें:

न प्रभार दे रहा है और जिला पंचायत में उपस्थित होने का आदेश मान रहा

छपारा यशो: - जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (Chief Executive Officer of District Panchayat) के आदेश का पालन नहीं हो रहा है । एक एक ग्राम पंचायत का सचिव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर भारी पड़ रहा है । जिला पंचायत के अधिकारी के अदेशों को उनके मातहत कर्मचारी हवा में उड़ाते हुये उनका मजाक बनाने लगे तो किस तरह ग्रामीण व्यवस्थाओं का संचालन होगा इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपन अधिकारी के आदेश का पालन नहीं होने से ग्रामीण बुरी तरह है परेशान है । अनेक बार ग्राम पंचायत के पंचगणो ने जिला पंचायत कार्यालय पहुँच कर इस बात की शिकायत भी कर दी है कि उनके आदेश का पालन नहीं होने से ग्राम के विकास और आवश्यक कार्य अवरूद्ध पड़े है परंतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपने आदेश का पालन नहीं करा पा रहे है और निलंबित सचिव के साथ सरपंच भी उनके आदेश पर उपस्थित नहीं हो रही है । बात सिवनी जिले की जनपद पंचायत छपारा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लाठगांव (Gram Panchayat Lathgaon) की है । इस ग्राम पंचायत के सचिव दुर्गेश सैयाम को 26 फरवरी को विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया था और ग्राम पंचायत का प्रभार सौंपने के लिये आदेश दिया था । निलंबित सचिव दुर्गेश सैयाम ने अपने निलंबन के पाँच माह बीत जाने के बाद भी आदेशित प्रभारी सचिव को प्रभार नहीं सौंपा और न ही सरपंच मीनाबाई ने इस दिशा में कोई प्रयास किये । निलंबन और प्रभार की इस कहानी में ग्राम पंचायत के कार्य अवरूद्ध पड़े है । निलंबित सचिव द्वारा प्रभार न दिये जाने से ग्राम पंचायत लठगांव के पंचों ने सरपंच और निलंबित सचिव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला पंचायत के सीईओ और जनपद पंचायत में चार्ज नहीं दिए जाने की शिकायत की है और सरपंच एवं निलंबित सचिव पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए है । पंचों की शिकायत पर 28 मई एवं 27 जून जांच टीम ग्राम पंचायत पहुँची परंतु दोनों बार ही सरपंच मीनाबाई व निलंबित सचिव दुर्गेश सैयाम जाँच टीम के सामने उपस्थित नहीं हुये । जांच टीम ने अपना प्रतिवेदन बनाकर जिला पंचायत के सीईओ को सौंप दिया । जाँच प्रतिवेदन मिलने के बाद प्रभारी सचिव राजकुमार सराठे और निलंबित सचिव दुर्गेश सैयाम और सरपंच मीराबाई को 4 जून को जिला पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर अपने-अपने जवाब देने के लिए अधिकारियों के द्वारा आदेशित किया गया था, लेकिन निलंबित सचिव दुर्गेश सैयाम और सरपंच मीनाबाई जिला पंचायत कार्यालय में उपस्थित नहीं हुई. जबकि वहीं प्रभारी सचिव राजकुमार सराठे ने जिला पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत कर दिया । ग्राम पंचायत के पंचों का आरोप है कि सरपंच और निलंबित सचिव के द्वारा प्रभारी सचिव को अब तक प्रभार नहीं दिये जाने नहीं दिये जाने से ग्राम पंचायत में विधायक निधि से खेल मैदान शौचालय निर्माण के अधूरे कार्य पड़े हुए हैं ।

प्रभार नहीं देने का मुख्य कारण शासकीय राशि में हेराफेरी है

ग्राम पंचायत लाठगांव में सभा मंच विधायक निधि से 1,00,000/- एक लाख रूपया स्वीकृत हुआ था जिसमे कुछ राशि सरपंच / सचिव द्वारा ली गयी है परन्तु वर्तमान मे उक्त स्थान पर सभा मंच हेतु एक भी ईंट नही रखी गयी है एव खखैल मैदान हेतु 9,00,000/- नौ लाख रूपया स्वीकृत हुआ है। जिसकी भी सरपंच सचिव द्वारा कुछ राशि निकाली गयी है। एव निर्मलनीर हेतु 4,50,000/- चार लाख पचास रूपया स्वीकृत किया गया है ग्राम ढोडा में विधायक निधि से सभ मंच हेतु 1,50,000/- से स्वीकृत हुआ है। जिसकी कुछ राशि निकाल ली गयी है। एव सार्वजनिक शौचालय हेतु 4.50,000/- चार लाख पचास हजार रूपया स्वीकृत है ।  

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष