जनपद पंचायत केवलारी में 1,15,80,824/ रुपयों से भी अधिक का हुआ संदिग्ध भुगतान - संजीत सिंह
फर्जी एवं निजी संस्थानो को एक ही बिल क्रमांक पर, एक से अधिक बार हुआ बड़ी राशि का स्थांतरण !
मय प्रमाण जिला कलेक्टर सिवनी के समक्ष दर्ज हुई शिकायत ।
केवलारी यशो: - शासकीय सिस्टम को दीमक की तरह खोखला करने वाले भ्रष्टाचार का लगातार खुलासा करने वाले, पत्रकार संजीत सिंह बघेल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर, दावा किया गया है कि, कार्यालय जनपद पंचायत केवलारी में 1,15,80,824/(एक करोड़ पंद्रह लाख अस्सी हजार आठ सौ चौबीस) रुपयों का संदिग्ध भुगतान हुआ है । ज़ारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यालय जनपद पंचायत केवलारी द्वारा तत्कालीन मुख्यकार्यपालन अधिकारियो एवं सहायक लेखापाल की मिली भगत से षडयंत्र पूर्वक फर्जी निजी संस्थानो का कागजों में निर्माण कर उन्हें बड़ी मात्रा में राशि का भुगतान किया गया है ! यहां तक की अन्य जिलों में स्थित निजी संस्थानो को भी लगातार भुगतान हुआ है । एक ही बिल क्रमांक में एक से अधिक बार राशि बदल बदल कर भुगतान किया गया है। जिसकी शिकायत मय प्रमाण सिवनी जिला कलेक्टर के समक्ष पत्रकार संजीत बघेल द्वारा दर्ज कराई जा चुकी है ।
आपको बता दें कि केवलारी राजस्व में हुए 11.16 करोड़ के घोटाले का पर्दा फास भी पत्रकार संजीत सिंह बघेल द्वारा ही किया गया था।