Wed, 21 Oct 2026 | 10:26:50 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

पार्षद ने कहा अनैतिक तरीके से परिषद कर रही करोड़ो के भुगतान

पार्षद ने कहा अनैतिक तरीके से परिषद कर रही करोड़ो के भुगतान
शेयर करें:
शफीक खान की दहशत से परिषद एवं आमजनों को मुक्त कराने पार्षद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र सिवनी 24 मई 2023 सिवनी यशो:- नगर पालिका परिषद सिवनी में खुले रूप से हो रहे भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से मुक्ति दिलाने के लिये सिवनी नगर पालिका परिषद के भाजपा पार्षद राजेश राजू यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजा सिंह चौहान को पत्र सौंपा है । इस पत्र में सिवनी नगर पालिका परिषद में आयोजित 18 मई के घटना क्रम का उल्लेख भी किया गया है । परिषद के पार्षद राजेश राजू यादव ने 19 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपे पत्र में उल्लेख किया है कि सिवनी नगर पालिका परिषद में नवीन जल आवर्धन योजना में व्यापक अनियमित्ताएँ बरती गयी है और इस योजना में भ्रष्टाचार तथा अनियमित्ताओं की अनेक शिकायतो को ध्यान में रखते हुये परिषद गठन के साथ ही 18 नबंवर 2022 को इस योजना से संबंधित शिकायतो और योजना की जाँच के लिये एक जाँच समिति गठित की गयी थी । नवीन जल आवर्धन योजना की जाँच के लिये गठित जाँच समिति ने जाँच कर 27 फरवरी 2023 को जाँच प्रतिवेदन सौंप दिया गया था और समिति ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया था कि उक्त योजना के क्रियांवयन में संबंधित फर्म ठेकेदार द्वारा भष्टाचार और वित्तीय अनियमित्ताएँ के बिंदू उल्लेखित किया था और जाँच समिति ने स्पष्ट किया था इस फर्म का भुगतान रोका जाये । श्री यादव ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि वह परिषद में पार्षद होने के नाते इस जाँच समिति के सदस्य भी है और उनके द्वारा दिनाँक 13 अप्रैल 23 को नपा अध्यक्ष को एक पत्र भी लिखा गया था जिसके माध्यम से मांग की गयी थी कि नवीन जल आवर्धन योजना में जाँच समिति द्वारा जो प्रतिवेदन दिया गया है उस जाँच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित फर्म के भ्रष्टाचार और अनियमित्ताओं की जाँच कराकर इस कार्य एजेेंसी के कार्य में जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों के विरूद्ध दांडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये एवं संबंधित फर्म को किसी प्रकार का भुगतान न किया जाये। पार्षद श्री यादव ने उल्लेख किया है कि उनके द्वारा दिये गये आवेदन एवं जाँच समिति के प्रतिवेदन में उल्लेखित बातो को नजारांदाज करते हुये 02 मई को उक्त योजना से संबंधित फर्म को एक करोड़ बाननवे लाख सैतालिस हजार सात सौ सत्तर रूपये का भुगतान कर दिया गया । श्री यादव ने कहा कि ठेकेदार को मनमाने तरीके से किये गये बड़े भुगतान के कारण को स्पष्ट करते हुये कहा गया है यह नगर पालिका प्रशासन द्वारा संबंधित फर्म को किया गया बड़ा भुगतान भ्रष्टाचार का जीताजागता उदाहरण है इसमें नपा के अधिकारियों की भी मिली भगत है । श्री यादव ने सीएम को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि 18 मई को नपा के विशेष सम्मेलन में इस प्रकार के भ्रष्टाचार और परिषद की मनमानी पर चर्चा की जा रही थी तब परिषद के अध्यक्ष शफीक खान आगबबूला हो गये और उनके द्वारा आवेशित होकर कहा गया कि शहर का मैं सबसे बड़ा गुंडा हूँ नगर पालिका ऐसे ही चलेगी जिसे रूकना है रूके जो जाना चाहता है वह चला जाये । जिस पर हम सभी भाजपा पार्षदों ने आपत्ति दर्ज कराते हुये सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया । पार्षद ने पत्र में कहा है कि महोदय जी नपा अध्यक्ष स्वयं को बड़ा गुंडा बताते हुये नगर पालिका अपने हिसाब से चलाने चाहते है और नपा में भय तथा आतंक का वातावरण निर्मित किये हुये है । नपा अध्यक्ष के व्यवहार से परिषद के पार्षद और आमजन डरे और सहमें हुये है । पार्षद श्री यादव ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में अपेक्षा व्यक्त की है कि नपा अध्यक्ष शफीक खान की दहशत से परिषद को मुक्त किया जाये एवं नवीन जल आवर्धन सहित अन्य भ्रष्टाचार एवं अनियमित्ताओं की सूक्ष्मता से जाँच करायी जाये ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष