Tue, 20 Oct 2026 | 08:02:52 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

मजदूर के ऊपर गिरा पेड़ मजदूर की मौत, कूप कटाई के दौरान घटी घटना 

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 09, 2025 08:48 pm / Post views : 207

मजदूर के ऊपर गिरा पेड़ मजदूर की मौत, कूप कटाई के दौरान घटी घटना 
शेयर करें:
 Seoni 09 February 2025
सिवनी यशो:- बरघाट प्रोजेक्ट सिवनी परिक्षेत्र में विभागीय सागौन कटाई के दौरान पेड़ कटाते समय एक मजदूर के ऊपर पेड़ गिर जाने से उसकी मौत हो गयी । जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को  मुंगवानी निवासी आदिवासी मजदूर निम्मा उईके जो बरघाट प्रोजेक्ट की कूप कटाई में मजदूरी से पेड़ काट रहा था अचानक उसके ऊपर पेड़ गिर और वह पेड़ के नीचे दब गया । जिसे वहाँ मौजूद मजदूरों द्वारा निकाला गया तथा विभागीय कर्मचारियों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरई लेकर गये जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।  
मजदूर की मृत्यु के पश्चात पोस्टमार्टम करवाया, तथा शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने 8 फरवरी को मृतक मजदूर के गृह निवास मुंगवानी खुर्द में ग्रामवासियों के साथ पं.ओमप्रकाश तिवारी, ग्राम पंचायत सरपंच अंबिका तिवारी, शिवदयाल पटेल, नेमी सनोडिया, रामदयाल पटेल , राजेश सनोडिया, जोधे, सतीश, गोलू साहू, श्याम दुबे, रामलाल, किशोरी, रवि,राम्मा विनोद उइके, आदि की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया।
दुर्घटना में मृत मजदूर अपने पीछे वृद्ध मां, 29 वर्षीय पत्नि,दो पुत्र, बहन ,छोटे भाई को विलखता छोड़ गए हैं।  बरघाट प्रोजेक्ट के संबंधित अधिकारियों ने मृतक मजदूर को आंशिक सहायता राशि तत्काल प्रदान करते हुये शासन के नियमों अनुसार सहायता प्रदान करने की बात कहीं है । 

परिक्षेत्र में  कूप कटाई के दौरान एक मजदूर के ऊपर झाड़ गिर गया जिसमें उसकी मृत्यु हुई है । मृतक मजदूर के परिजनों को आंशिक सहायता प्रदान कर अंतिम संस्कार कराया गया है शासन के नियमों के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी । 

भारती ठाकरे  डी एफ ओ  म.प्र. राज्य वन विकास निगम सिवनी 

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष