Thu, 22 Oct 2026 | 12:22:27 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन

लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई चोरी, चोर सी सी टी व्ही कैमरे में कैद

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 07, 2025 10:43 pm / Post views : 160

लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई चोरी, चोर सी सी टी व्ही कैमरे में कैद
शेयर करें:

मंदिर में रखे दानपात्र से चढ़ोत्तरी की राशि हुई चोरी ,

Seoni 07 January 2025 छपारा यशो:- नगर के बैंनगंगा नदी किनारे लक्ष्मी नारायण मंदिर गोल्डन टेंपल में बीती रात अज्ञात चार नकाबपोश युवकों ने मंदिर के दरवाजे में लगे ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मंदिर के दानपात्र में रखे हुए रुपए ले उड़े । दूसरे दिन सुबह जब मंदिर के पुजारी प्रतिदिन की तरह सुबह आरती के लिए पहुंचे तो मंदिर का दरवाजा खुला हुआ पाया, साथ ही दानपात्र भी खुला हुआ पाया चोर मंदिर के गर्भ गृह तक नहीं पहुंचे दर असल विगत कई महीनों से मंदिर के दानपात्र से चढ़ोत्तरी की राशि नहीं निकाली गई । जिससे अपेक्षा से अधिक राशि मिलने पर चोर दूसरी ओर कहीं नहीं गए। मिली जानकारी के अनुसार नगर के नदी के पुल घाट के समीप स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में बीती 6 जनवरी की रात्रि लगभग 1 बजे चार नकाबपोश चोर मंदिर के पिछले हिस्से की ओर से बाउंड्री वॉल पर पत्थर रखकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया जिसके बाद मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड कर अंदर पहुंचे जहां दानपात्र में रखे हुए लाखों रुपयों को मंदिर में रखे हार्मोनियम और तबला के कबरों को थेला की तरह उसमें दानपात्र के रुपयों एवं चिल्हर सिक्कों को भरकर वहां से ले गए। ज्ञात हो कि लक्ष्मी नारायण मंदिर नगर वासियों सहित क्षेत्रीय जनों के आस्था का केंद्र है जहां भक्त वर्ष भर वहां दर्शन करने पहुंचते हैं बीती रात हुई चोरी से क्षेत्रीय वासियों को गहरी ठेस पहुंची है सभी ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को पकडऩे की मांग की गई है। एफ एस एल की टीम एवं डॉग स्काट ने शुरू की जांच - मंदिर में हुई चोरी की वारदात जहां छपारा पुलिस ने सुबह से शुरू की वहीं जिला से एफ एस एल की टीम एवं डॉग स्काट ने सुबह लगभग साढ़े नौ बजे मंदिर में पहुंचकर पूरा मंदिर परिसर का मुआयना किया वहीं मंदिर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में चार नकाबपोश चोर चोरी की वारदात करते कैद हुए हैं पुलिस द्वारा चोरी की वारदात घटित करने वाले बदमाशों को पकडऩे जांच शुरू कर दी गई है।