थाना बरघाट, अरी, एवं थाना डूंडासिवनी की सयुक्त टीम मे चोरी के 37 मामलों का किया खुलासा *9 लाख 92 हजार रूपये की नगदी समेत 02 कार, 02 मोटर साइकिल, 01 लेपटॉप, 03 मोबाईल सहित कुल 21 लाख 57 हजार रूपये का माल जप्त , नकबजनी के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड (judicial remand)
Seoni 07 December 2024 सिवनी यशो:- थाना बरघाट, थाना डूंडासिवनी एवं थाना अरी (Police station Barghat, police station Dundasivni and police station Ari) एवं जिले के अन्य थाना क्षेत्र मे अलग अलग जगहो पर लगातार सूने मकानो में नकबजनी की वारदात घटित कर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रूपये चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा अलग अलग सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर अलग अलग अपराध अज्ञात आरोपी के विरुध्द नकबजनी की धाराओ मे पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता (Superintendent of Police Seoni Sunil Mehta) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा (Additional Superintendent of Police G.D. Sharma) के द्वारा थाना प्रभारी बरघाट (Police station incharge Barghat ) को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ललित गठरे (Sub Divisional Officer Police Lalit Gathre) के मार्गदर्शन पर थाना बरघाट, थाना डूंडासिवनी एवं थाना अरी पुलिस की संयुक्त टीम अज्ञात आरोपियो एवं चोरी गई सम्पत्ति की तलाश पतासाजी हेतु गठित की गई जो लगातार तलाश पतासाजी के दौरान संदेह के आधार (grounds of suspicion ) पर थाना अरी पुलिस द्वारा पूर्व में आरोपी जय बागमारे निवासी गंगेरूआ को पुलिस द्वारा हिरासत (custody) में लेकर पूछताछ किया गया जिसने अपने साथी कपिल रंगारे एवं दीपक रंगारे के साथ थाना अरी में करीब 5 जगहो पर थाना बरघाट क्षेत्र में करीब 15-20 जगहो पर नकबजनी (Nakbajani) की वारदात करना स्वीकार किया । जिस पर आरोपी को जय बागमारे को पुलिस ने गिरफ्तार (arrested) कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया। प्रकरण में धारा 193 (9) बीएनएसएस. के अंतर्गत विवेचना जारी रखते हुये चालान माननीय न्यायालय (Honorable Court) प्रस्तुत किया गया था।
नकबजनी के फरार आरोपी (absconding accused) कपिल रंगारे एवं दीपक रंगारे की तलाश पतासाजी लगातार पुलिस टीम के द्वारा की गई जो अनुसंधान के दौरान आरोपी कपिल रंगारे एवं दीपक रंगारे को पुलिस टीम द्वारा पकडा गया एवं हिरासत में लेकर मेमोरेंडम कथन लिये गये जिन्होने अपने शौक पूरा करने एवं पुराने केसों में बरी होने के लिए पैसों की जरूरत के चलते थाना बरघाट क्षेत्र में कुल 20 स्थानो, थाना अरी के 05 स्थानो थाना डूंडासिवनी के 06 स्थानो, थाना केवलारी चौकी पलारी क्षेत्र के 03 स्थानो पर, थाना कोतवाली मे 01 स्थान पर एवं थाना लखनवाडा मे 02 स्थानो नकबजनी की घटना कर नगदी संपत्ति एवं सोने चांदी के जेवरात चोरी करना (to steal) स्वीकर किये एवं चोरी किये जेवरातों से जुआ खेलकर नगदी रकम प्राप्त करना बताया और उक्त रूपयों से अपने लिये कार, मोटर साइकिल एवं अन्य सामग्री लेना बताया। आरोपियो के मेमोरेंडम कथन के आधार पर कुल चोरी का मसरूका 9,92000 रूपये, 01 डस्टर कार, 01 स्विप्ट कार, 02 मोटर सायकिल, लेपटाप, 03 नग मोबाईल एवं नकबजनी की वारदात करने में प्रयुक्त औजार जप्त किया गया है। दोनो आरोपी कपिल रंगारे एवं दीपक रंगारे को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण मे गिरफ्तार शुदा आरोपी कपिल रंगारे पुराना आदतन चोर है जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल 07 चोरी के अपराध पंजीबद्ध है
गिरफ्तार आरोपियो के नाम 1. कपिल पिता बालकदास रंगारे उम्र 26 साल निवासी खारी थाना बरघाट
2. दीपक पिता जिवेन्द्र रंगारे उम्र 27 साल निवासी गोरखपुर थाना अरी जिला सिवनी मंगलम लेआउट थाना जरीपटका नागपुर