Wed, 21 Oct 2026 | 12:48:09 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

तालाब में नहाने गए तीन मासूम बच्चों एवं एक की नदी में डूबने से हुई मौत

तालाब में नहाने गए तीन मासूम बच्चों एवं एक की नदी में डूबने से हुई मौत
शेयर करें:

एक साथ हुई तीन मौत से गांव में मातम का माहौल

छपारा विकासखंड के ग्राम देवगांव में तालाब में नहाने गये तीन मासूम बालको की तालाब में डूबने से एवं केवलारी विकासखंड के ग्राम चिरचिरा में नदी में नहाने गये एक 12 वर्षीध् बालकी मौत हो गयी । छपारा यशो:- थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगांव में तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई, तीनों मासूम बच्चे तालाब में नहाने गए थे और गहराई का अंदाजा ना होने से तीनो पानी में डूब गए पानी में दम घुटने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों की मौत की खबर लगते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दुखद घटना जिले के छपारा थाना अंतर्गत देवगांव की है परिजनों के बताए अनुसार रोज की तरह यह मासूम बच्चे ग्राम की आंगनवाड़ी में 10 बजे के आसपास जाते थे इसी वजह से उन्होंने ध्यान नहीं दिया कि बच्चे तो आंगनवाड़ी में है किंतु आंगनवाड़ी से निकलने के बाद बच्चे घर ना जाकर खेलते हुए अपने साथियों के साथ तलाब में नहाने पहुंच गए, वही गहराई का अंदाजा ना होने से तीनों नन्हे मुन्ने बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई, घटना को देख रहे साथी छोटे बच्चे ने तुरंत भाग कर गांव मे बताया किंतु तब वह काल के गाल में समा गए थे। ग्राम वासियों को लगभग 12:00 बजे के आसपास घटना की खबर लगते ही, इस दुर्घटना के बाद गांव में मातम का माहौल बन गया, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर छपारा पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा बनाकर जानकारी दी की मृतकों में 6 वर्षीय आदर्श पिता भारत झरिया, 5 वर्षीय दीपांशु पिता सुरेश यादव और 5 वर्षीय आदित्य पिता राजेश झरिया शामिल हैं वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर अपनी आगे की कार्रवाई की। तीनों बच्चे के शव का छपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया वही मौके पर तहसीलदार छपारा एवं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के सुपुत्र भी घटना की जानकारी लगते ही तत्काल देवगांव पहुंचे थे।

12 वर्षीय बालक नदी में डूबा, मौत

-पलारी चौकी अंतर्गत गांव चिरचिरा निवासी 12 वर्षीय जागेश्वर उर्फ अमन पिता सुभाष गढ़ेकर ठाकुर निवासी चिरचिरा सोमवार को अपने दादा के अनुसार वह बुआ के बेटे के साथ वैनगंगा नदी नहाने के लिए गया था नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से जागेश्वर डूब गया। बारह बरसी 12 वर्षीय बालक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही जागेश्वर की बुआ का 17 वर्षीय बेटा अनुराग ठाकुर घायल हुआ है। जिसे उपचार आर्थ जिला अस्पताल सिवनी रेफर किया गया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष