Mon, 19 Oct 2026 | 04:34:53 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन!

अवैध शराब का प्रचलन रोकने आबकारी विभाग ने चार प्रकरण न्यायालय में किये कायम

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 29, 2024 08:10 pm / Post views : 214

अवैध शराब का प्रचलन रोकने आबकारी विभाग ने चार प्रकरण न्यायालय में किये कायम
शेयर करें:
  सिवनी यशो:- आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश द्वारा अवैध शराब के प्रचलन पर रोक लगाए जाने के उद्देश्य से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश राज्य में विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं । इसके अनुपालन में आबकारी विभाग सिवनी द्वारा कलेक्टर सिवनी के नेतृत्व एवं सहायक आबकारी आयुक्त के दिशा निर्देशों के अनुसार आबकारी सिवनी मंडल के अंतर्गत शहर वृत्त , उत्तर वृत्त एवं दक्षिण वृत्त के स्टाफ द्वारा संबंधित क्षेत्र में अवैध शराब के प्रचलन पर रोकथाम करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया है जिसमें आबकारी दक्षिण वृत्त के अंतर्गत विगत दो दिवस में चार न्यायालय प्रकरण कायम किए गए हैं । आबकारी दक्षिण वृत्त के अंतर्गत कायम किए गए न्यायालयीन प्रकरणों में आरोपी रविंद्र उर्फ रवि आत्मज चंदन उइके उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम टिल्ली टोला अरी, बलवंत मडावी आत्मज कुंवर सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम टिल्ली टोला अरी,सुरेंद्र उर्फ गोलू बरमैय्या आत्मज रामचरण उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सैला बरघाट एवं सुमित यादव आत्मज बाबूलाल निवासी बंडोल के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के अंतर्गत अपराधिक प्रकरण कायम किया गया है । कायम किए गए आपराधिक प्रकरणों में 28 लीटर महुआ निर्मित अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 45 किलोग्राम सड़ा हुआ महुआ लाहान तथा 11 पाव देसी प्लेन शराब जप्त की गई है । कायम किए गए न्यायालय प्रकरणों में जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 12000 रुपए है । इसी क्रम में आबकारी शहर वृत्त के अंतर्गत दो प्रकरण कायम किए गए जिसमें 10 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त की गई और आरोपी शिवराम आत्मज संतलाल निवासी आमाकोला एवं सुंदर आत्मज श्यामलाल निवासी आमाकोला के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया है । शहर वृत्त सिवनी में जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 2400 रुपए है । उत्तर वृत्त के अंतर्गत तीन न्यायालयीन प्रकरण कायम किए गए हैं जिसमें 12 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3300 है । उत्तर वृत्त सिवनी में शिवकुमार डहेरिया निवासी पिपरिया कला, राजेंद्र चौरे आत्मज पंचम निवासी घिसी नाका एवं शिवदास खोबरागड़े आत्मज फूलचंद निवासी घीसी नाका बरघाट के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण कायम किया गया है । विशेष अभियान की इस कार्यवाही में आबकारी सिवनी मंडल के अंतर्गत शहर , उत्तर एवं दक्षिण वृत्त का कार्यपालिका स्टाफ शामिल रहा है जिसमे सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव , आबकारी उप निरीक्षक सुश्री खुशबू प्रिया मरावी व श्रीमती वर्षा डोंगरे , मुख्य आरक्षक तीरथ सनोडिया , आरक्षक किशोर गुप्ता , लेखसिंह टेकाम , संतराम मरावी , सुरेंद्र तिवारी , आनंद मरावी , सेवकराम भलावी एवं मुकेश अहिरवार का योगदान रहा है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष