Tue, 20 Oct 2026 | 10:06:00 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस की कार्यप्रणाली से खुश व्यापारियों ने दिया 21 हजार रूपये का पुरूस्कार

पुलिस की कार्यप्रणाली से खुश व्यापारियों ने दिया 21 हजार रूपये का पुरूस्कार
शेयर करें:

तेल एवं शक्कर व्यापारियों से की गयी धोखाधड़ी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा और आरोपियों को उनका माल सौंपा

सिवनी यशो :- तेल व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को तत्पर्यता के साथ पकडऩे से तेल व्यापारी खुश है और उन्होंने पुलिस विभाग तथा नगर कोतवाल सतीश तिवारी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुये, खुश होकर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह को 21 हजार रूपये का चैक कोतवाली नगर निरीक्षक सतीश तिवारी एवं उनके स्टाफ के लिये पुरूस्कार स्वरूप प्रदान किया तथा व्यापारियों ने पुलिस विभाग की तत्पर्यता की प्रशंसा की है । व्यापारियों के साथ उपस्थित नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने व्यापारियों की ओर से पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह को 21 हजार रूपये का चेक प्रदान किया। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस विभाग की तत्पर्यता से व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोपियों को माल सहित गिरफ्तार किया गया एवं उन्हें शीघ्रता से माल सौंपा गया, जिससे व्यापारी वर्ग बहुत खुश है और पुलिस के प्रति उनका विश्वास मजबूत हुआ । व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली से खुश होकर नगर निरीक्षक सतीश तिवारी उनके स्टाफ के लिये 21 हजार रूपये का पुरूस्कार प्रदान किया और विभाग से इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की है । यहाँ यह उल्लेखनीय है कि गत 4 जनवरी को शुभम सेवलानी और अन्य 4 व्यापारियों ने थाने में शिकायत की थी कि नगर में गूंगासेठ मुर्रा वाले के बाजू में राज इंटरप्राईजेस नाम से उत्तरप्रदेश के रहने वाले तीन लोग मनोज प्रजापति, कुलदीप प्रजापति और राजू प्रजापति ने तेल एवं शक्कर का व्यापार करने के लिये मकान किराए पर लेकर दुकान खोली थी। इन्होंने नगर की चार दुकानों से लेन देन पहले नगद और फिर चैक के माध्यम से लेन देन करने लगे और जब बिश्वास जम गया तो इन्होंने उधारी में माल लेकर फरार हो गये । पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्यवाही प्रारंभ की और आरोपितो को माल सहित गिरफ्तार किया था । व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम गठित की गयी थी इस टीम ने उत्तरप्रदेश के तीनो आरोपित व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, टोलों के फुटेज चैक किए गए। सूक्ष्मता से हुई जांच में तीनों व्यक्तियों द्वारा माल को वाहन क्रमांक यूपी 78 एचडी 4105 में दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना पाए जाने पर पुलिस टीम ने पता करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा। इनके कब्जे से धोखाधड़ी का माल बरामद किया गया। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों का खाद्य तेल बारामद किया था । आरोपियों को जेल पहुँचाकर व्यापारियों को उनका माल सुर्पुद किये जाने से व्यापारी वर्ग खुश है और कोतवाली नगर निरिक्षक की कार्यप्रणाली को व्यापारियों ने मुक्तकँठ से सराहा है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें