Tue, 20 Oct 2026 | 01:27:02 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

भाजपा के राज में सुरक्षित नहीं आदिवासी बहन-बेटियां

भाजपा के राज में सुरक्षित नहीं आदिवासी बहन-बेटियां
शेयर करें:

आदिवासियों पर आए दिन हो रहे अत्याचार, अनाचार व दुराचार

Chhindwara 05 June 2025 छिंदवाड़ा यशो:- केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार का आदिवासी हितैषी मुखौटा उतर चुका है। आए दिन आदिवासी भाइयों व बहनों पर प्रदेश के किसी ना किसी हिस्से में अत्याचार, अनाचार व दुराचार की वारदातों ने कानून व्यवस्था (Law and order) की पोल खोल दी है। स्वयं मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग है बावजूद इसके प्रदेश की कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। खंडवा जिले के खालवा क्षेत्र में गत दिवास एक 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के उपरांत पीडि़त महिला की मौत भाजपा सरकार के लिए शर्मनाक है। उक्त उदगार आज जिला महिला कांग्रेस आदिवासी विभाग की महिला नेत्रियों ने जिला कलेक्ट्रेट में ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए व्यक्त किए। जिला महिला कांग्रेस आदिवासी विभाग ने प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लेख किया कि आदिवासी महिलाओं, बहन व बेटियों के साथ दिन प्रतिदिन हो रहे दुष्कर्म, हत्या, शोषण व अत्याचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और भाजपा सरकार कुम्भकर्णी नींद में है। सरकार नींद में है इसीलिये अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे। घटित होते महिला सम्बंधित अपराधों ने बहन-बेटियों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया है। हाल ही में खंडवा जिले के खालवा क्षेत्र में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और हत्या कर दी गई। इस वारदात ने सम्पूर्ण आदिवासी समाज को झंकझोर दिया है। उक्त वारदात के विरोध में जिला महिला कांग्रेस आदिवासी विभाग ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आदिवासी समाज की सुरक्षा हेतु ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू के नाम कलेक्ट्रेट में ज्ञापन प्रस्तुत किया।

भाजपा की सरकार में सुरक्षित नहीं आदिवासी समाज

प्रस्तुत ज्ञापन के माध्यम से महिला नेत्रियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार का ध्यानाकार्षण करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में आदिवासी सुरक्षित नहीं है। भाजपा शासन काल के दौरान आदिवासियों पर सर्वाधिक अत्याचार व अपराध घटित हुए है। यह रिकॉर्ड इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार में आदिवासी किसी भी स्तर पर सुरक्षित नहीं है। इसके पूर्व भी प्रदेश के अन्य जिलों में आदिवासी से सम्बंधित जघन्य अपराध घटित हुए किन्तु प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिनके पास ग़ृह विभाग भी है उन्होंने कोई ठोस कार्रवाई के निर्देश नहीं दिए फलस्वरूप आदिवासी शोषित व प्रताडित हो रहे हैं। महिला कांग्रेस आदिवासी विभाग ने प्रस्तुत ज्ञापन में सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के अपराधिकयों को तत्काल फांसी देने की मांग की है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें