Wed, 21 Oct 2026 | 05:10:15 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

स्टोन क्रेशर संचालक कर रहे मनमानी, हैवी ब्लास्टिंग से ग्रामीण दहशत में

स्टोन क्रेशर संचालक कर रहे मनमानी, हैवी ब्लास्टिंग से ग्रामीण दहशत में
शेयर करें:

बंडोल थाना क्षेत्र के ग्राम कुकलाह में क्रेसर संचालको के विरूद्ध आक्रोश

  सिवनी 13 मई 2023 बंडोल/सिवनी यशो:- ग्रामीणों की परेशानी से न प्रशासन को कोई लेना देना न जनप्रतिनिधियों को ग्रामीण ऐसी स्थिती में सिवाय मुसीबत उठाने के कोई विकल्प नहीं तलाश पा रहे है । ग्रामीण अधिक परेशानी होने पर अधिकतम अपनी ग्राम पंचायत के माध्यम से संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सारे ग्राम की ओर से लिखित में आपत्ति जता सकते है तो ग्रामीण वह कर रहे है परंतु अधिकारी ग्रामीणों की परेशानियों को नजरांदाज करते हुये धन्नासेठों की गुलामी कर रहे है । बंडोल क्षेत्र के अनेक ग्राम में हैवी ब्लास्टिंग कर मनमाना अवैध उत्खन्न हो रहा है और उत्खन्न वाले क्षेत्र में निवास कर रहे ग्रामीण बीमारियों एवं दहशत के बीच रह रहे है । अनेक ग्राम पंचायतो की ओर से समय समय पर आपत्ति उक्त प्रस्ताव भी खनिज विभाग को सौँपे जाते है परंतु अधिकारियों द्वारा मानवजीवन की उपेक्षा करते हुये अवैध उत्खन्न को बढ़ावा दिया जाता है इसके पीछे उनकी क्या मजबूरी होती है यह तो अब अनपढ़ भी समझने लगा है इसलिये इसका उल्लेख करना अब आवश्यक नहीं रह गया है । बंडोल क्षेत्र की ऐसी एक ग्राम पंचायत है कुकलाह जहाँ मनमानी और निर्धारित नियमों के विरूद्ध हैवी ब्लास्टिंग कर क्रेसर संचालको द्वारा जमीन को खोखला करने के साथ ग्रामीणों को बीमारियाँ देकर धन एकत्रित किया जा रहा है वहीं ग्रामीणों के मकान हैवी ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त हो रहे है । ग्रामीणों ने जानकारी देते हुये बताया कि शासन के निर्देशों को ताक पर रखकर कुकलाह में जिस मनमाने तरीके से हैवी ब्लास्टिंग का संचालन हो रहा है उससे क्षेत्र में दहशत और ग्रामीण निवासियों को बड़े बड़े नुकसान हो रहे हैं यहां होने वाली हैवी ब्लास्टिंग से निवासियों को भारी खतरे की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है । बिना अनुमति और पूर्व सूचना के हैवी ब्लास्टिंग से मकानों में छत गिर रही है तो कहीं दरारे आ चुकी हैं । ग्राम कुकलाह निवासी निवासी राजकुमारी/ निमल सिंह , कमल सिंह/ साडू लाल बघेल, राजू विश्वकर्मा सहित स्थानीय निवासियों का कहना है कि किसी भी समय हैवी ब्लास्टिंग से अभी मकानों की छत गिर रही एवं मकानो में दरार आ रही है ब्लास्टिंग से बड़े-बड़े पत्थर के टुकड़े उड़कर गांव के मकानों में गिरते हैं जो कभी भी जनहानि व बहुत बड़ी दुर्घटना का अंजाम दे सकता है । बताया जाता है कि ब्लास्टिंग इतनी तीव्र होती है कि ऐसा लगता है मानो भूकंप आ गया हो क्षेत्र में मकानों की छत दीवारें कमजोर एवं जमीन खोखली होती जा रही है अगर इसी तरह अवैध ब्लास्टिंग का काम बिना रोक-टोक के चलता रहा तो किसी ना किसी दिन ग्राम वासियों का परिवार बहुत बड़ी घटना का शिकार हो सकता है। [video width="640" height="352" mp4="https://dainikyashonnati.com/storage/2023/05/bandol.mp4"][/video] ग्रामीण द्वारा इस संबंध में शिकायतें संबंधित अधिकारियों को कई बार की जा चुकी है परंतु कोई कार्यवाही नहीं होने से स्टोन क्रेशर के संचालकों के हौसले बुलंद है । वहीं मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ग्राम पंचायतो को अधिकार संपन्न बनाये जाने का ढिंढोरा तो पीटती है परंतु ग्राम पंचायतो की सुनने वाला कोई नहीं है ।   ग्रामीणों द्वारा जिले के संवेदनशील कलेक्टर , खनिज अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी को पिछले दिनों ग्राम पंचायत के माध्यम से सूचना अवैध ब्लास्टिंग पर अंकुश लगाने के संबंध में आवेदन दिया गया है और ग्रामीणों ने जिले के संवेदनशील कलेक्टर क्षितिज सिंघल से अपेक्षा जताई है कि ग्राम कुकलाह के आसपास जितने भी स्टोन क्रेशर संचालित है उनका मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर दोषियों के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाये एवं ग्रामीणों को जो इनकी मनमानी से नुकसानी हुई है उसकी भरपाई सुनिश्चित करायी जाये ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष