सिवनी 16 मई 2023सिवनी यशो:- बरघाट विकासखंड के ग्राम कल्याणपुर जंगलटोला में मगलवार प्रात: एक महिला को शेर ने अपना शिकार बना लिया जानकारी के अनुसार गांव से लगे जंगल में कल्याणपुर के समीपी टोला की महिला मीरा बाई राने तेंदूपत्ता तोडऩे गयी थी उसी समय एक शेर ने घात लगाकर महिला पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोंचते हुये उसके सिर और धड़ को अलग अलग कर दिया । इस दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी मिलने पर कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण वहाँ एकत्रित हो गये । प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि महिला मीरा बाई राने को शेर ने इतनी बुरी तरह अपना शिकार बनाया है की महिला का सिर तथा धड दो भागो मे विभाजित हो गया ग्रामीणों का कहना है कि तेंदूपत्ता संग्रहण के लिये एक चालीस व्यक्तियों की टीम बनायी जाती है और इस टीम के साथ एक वन विभाग का कर्मचारी मौजूद रहता है परंतु जिले में हो रहे तेंदूपत्ता संग्रहण में कहीं भी इस प्रकार की व्यवस्था नहीं रहती और दुर्भाग्य पूर्ण घटनाएँ घट जाती है । चर्चा है कि यह शेर भटक गया कर जंगल से पानी की तलाश में गांव के किनारे पहुँच गया था और इसी दौरान महिला पर उसने हमला कर दिया । घटना गांव के किनारे की होने कारण हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो गये । बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुँचने के बाद भी हिंसक शेर की उपस्थिती बनी रही और ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश भी बढ़़ते रहा । घटना जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी प्रसून शर्मा एस आई गोदेवार अपने सदल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच गये तथा जाँच प्रारंभ कर दी गयी वन विभाग के कर्मचारी और एस डी एम भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुँच गये थे । वन विभाग की टीम ने जाँच प्रारंभ कर दी है परिजनों को मुआवजे का वन मंडल अधिकारी ने चैक दिया एवं जनपद पंचायत बरघाट की
[playlist type="video" ids="4119"]
अध्यक्ष की उपस्थिती में मृतक के एक परिजन को योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा ।