Mon, 19 Oct 2026 | 07:20:27 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

शराब बेचने और पीने वालों को नहीं छोड़ेंगे, महिलाओं ने खोला मोर्चा

शराब बेचने और पीने वालों को नहीं छोड़ेंगे, महिलाओं ने खोला मोर्चा
शेयर करें:

महिलाओं ने दुकान और खेतो में घुसकर पकड़वाई शराब

सिवनी यशो:- सिवनी जिला मुख्यालय से छिंदवाड़ा मार्ग स्थित लखनवाड़ा थाना अंतर्गत गांव कारीरात में अवैध शराब के विक्रय से लंबे समय से आक्रोश व्यापत था परंतु लखनबाड़ा थाना के द्वारा के ग्रामीण की अनेक शिकायतो के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने से महिलाओं ने ग्राम में बिक रही अवैध शराब के विरोध में आज आक्रामक रूप ले लिया और महिलाओं ने सिवनी-छिंदवाड़ा मुख्य मार्ग पर बैठकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही लखनवाड़ा पुलिस मौके पर पहुँची जहाँ महिलाओं ने एक ही आवाज में अवैध शराब के विक्रेताओं पर कार्यवाही की मांग की और पहुँची पुलिस के साथ किराना दुकान चाय की दुकानों एवं अन्य जिन व्यक्तियों द्वारा अवैध शराब और अवैध गांजा का विक्रय किया जा रहा था उनके यहाँ महिलाओं ने स्वयं प्रवेश शराब की बोतले निकाल कर जप्ती बनावायी । ग्रामीण महिलाओं का कहना था कि ग्राम में अवैध शराब की विक्रय से ग्राम के व्यक्ति मनमानी शराब खोरी कर रहे है और यहां तक की बच्चे भी शराब के नशेड़ी हो रहे है । ग्राम में अनेक परिवार शराब के नशो के कारण बर्वाद हो रहे है । इन ग्रामीण शराबियों के पास पैसे नहीं होने पर भी इन्हें ग्राम के दुकानदार अधिक कीमत में इन्हें उधार शराब दे देते हैऔर उस उधारी की राशि को ब्याज सहित वसूलते है । बढती शराब खोरी के कारण ग्राम चोरियाँ भी बढ़ रही है । आसानी और ऊधारी में शराब मिलने के कारण गांव के पुरूष व नव जवान युवक शराब का सेवन करने लगे है। जिससे आये दिन घरो में वाद विवाद हो रहा है रोज रोज के झगड़े से परिवार टूटने की कगार पर आ चुके है। ग्राम की महिलाओं ने क्षेत्र में रैली निकाल स्वयं पुलिस के सामने खेत व गांव की तीन दुकानों से अवैध देशी व विदेशी शराब निकाल पुलिस के सुपर्दु किया। बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय से ग्राम कारीरात सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा था। जिसके कारण शनिवार को प्रात: के समय महिलाओं को सडक़ पर उतरने को मजबूर होना पड़ा। वही महिलाओं को कहना है कि यदि शराब बंद नही हुई तो वह पुन: रोड़ जाम कर देगें। जानकारी के अनुसार अनेक शराबियों को भी महिलाओं ने सुबह के समय पिटाई लगायी और कहा है कि यदि गांव में अवैध रूप से शराब की विक्री नहीं रूकी तो वे शराब विक्रेताओं और शराबियों को सामूहिक रूप से पीटने से नहीं चुकेेगी । महिलाओं ने ग्राम के गुन्नू पिता तीरथप्रसाद नाग 40  उम्र वर्ष से 17 पाव देशी, केहार यादव पिता केलाश यादव उम्र 45 साल से 12 पाव व दो बीयर की बोतल एवं ब्रजेश पिता रोशनलाल सनोडिय़ा उम्र 30 साल की दुकानों से 14 पाव प्लेन के जब्त कर पुलिस के सुपूर्द किया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। https://youtu.be/wupYUbFdoig?si=Ddo3rM0ozu7WSA3M

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें