छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

साल के पहले शनिवार को जाम सावली हनुमान मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

Chhindwara 05 January 2025
सौसर यशो:- नव वर्ष 2025 के प्रथम शनिवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध चमत्कारिक हनुमान मंदिर में दर्शनार्थ आज भारी जनसैलाब उमङा इसी तरह गत वर्ष के अंतिम शनिवार को भी भक्तों का जनसैलाब आया.था उस शनिवार को पांढुर्ना के भक्तगण पदयात्रा के माध्यम से दर्शन के लिए आए थे जबकि इस शनिवार को लोधीखेड़ा से बड़ी तादाद में भक्तगण पदयात्रा से दर्शनार्थ आएचमत्कारिक हनुमान मंदिर में प्रात: से ही भक्तों का जन सैलाब दर्शनार्थ मंदिर परिसर में पहुंच रहा था प्रात: प्रतिमा के अभिषेक के पश्चात दर्शन के लिए पट खोल दिए गए थे दर्शन करने वाले को बड़ी लंबी कतार लगी हुई थी सुविधाजनक दर्शन के लिए बैरिकेट्स भी लगाये गए थे

भक्तों के लिए जगह-जगह भंडारे लगे

नागपुर के दि सेल्यूलर कल्सेम्पे के पराग डोरले ,लोधीखेडा की भक्त मंडली, तथा अन्य भक्तों द्वारा भंडारे लगाए गए जिसके माध्यम से सभी को महाप्रसाद वितरित किया जा रहा था

लोधी खेड़ा से भक्तों की पदयात्रा लोधी खेड़ा के बड़ी तादाद में भाविक पदयात्रा के द्वारा चमत्कारिक हनुमान मंदिर में दर्शन पहुंच रहे थे यात्रीगण बैंड बाजा के साथ प्रतिमा की रथ यात्रा के साथ मंदिर परिषद में दर्शनार्थ पहुंचे *शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित व्यवस्था अनुविभागीय दंडाधिकारी सिद्धार्थ पटेल अनु विभागीय पुलिस अधिकारी डीवीएस नागर के नेतृत्व में प्रशासन की सराहनीय व्यवस्था के कारण किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना नहीं हुई वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था बड़ी सराहनीय रही

पार्किंग के लिए यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई सन 2025 नव वर्ष से आज तक मंदिर में चमत्कारिक हनुमान मंदिर के दर्शनार्थ करीब एक लाख से अधिक दर्शन पहुंचने का अनुमान वैसे उनको किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके ऊपर प्रशासन द्वारा ख्याल दिया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button