सामाजिक आर्थिक चिंतन के सर्वश्रेष्ठ चिंतक थे दीनदयाल जी-श्रीमती मीना बिसेन
भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी
Seoni 11 February 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पंडित अटलबिहारी वाजपेयी परिसर बारापत्थर सिवनी मे भाजपा के प्रेरणापुंज महामना पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनायी गयी एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित उपस्थित कार्यकत्र्ताओं ने अपने पितृपुरूष को श्रद्धासुमन अर्पित किये । बैठक के पूर्व सर्वप्रथम भारतमाता, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन कर बैठक का शुभारंभ किया।
आयोजित कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने संबोधित करते हुए कहा कि देश मे जब भी सामाजिक-आर्थिक चिंतन की बात की जाती है तो पं.दीनदयाल जी का आज प्रमुखता से लिया जाता है। पं.दीनदयाल जी स्वदेशी आधारित सामाजिक- आर्थिक चिंतन के सर्वश्रेष्ठ चिंतक हैं। दीनदयाल जी का प्रमुख शब्द अंत्योदय रहा है। अंत्योदय मिशन को आधार मानकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जनहितेषी कार्य कर रहें। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की गरीबउन्मुखी योजनाऐं दीनदयाल के विचारों से ओतप्रोत हैं।
पूर्व सांसद डां. ढालसिंह बिसेन ने संबोधित करते हुए कहा कि दीनदयाल जी में संगठन का अद्वितीय और अद्भुत कौशल था। समय बीतने के साथ भारतीय जनसंघ की विकास यात्रा में वह ऐतिहासिक दिन भी आया जब सन 1968 में विनम्रता की मूर्ति इस महान नेता को दल के अध्यक्ष के पद पर प्रतिष्ठित किया गया। अपने उत्तरदायित्व के निर्वहन और जनसंघ के देशभक्ति का सन्देश लेकर दीनदयाल जी ने दक्षिण भारत का भ्रमण किया। 11 फरवरी, 1968 का दिन देश के राजनीतिक इतिहास में एक बेहद दुरूखद और काला दिन है। इसी दिन अचानक पंडित दीनदयाल जी की आकस्मिक मृत्यु हुई। वे मुगलसराय रेलवे स्टेशन (वर्तमान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन) के निकट चलती रेलगाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गयी। पंडित दीनदयाल जी के चाहने वाले और अनुयायी आज भी उस दुर्घटना से आहत हैं।
जिला भाजपा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपूर्ण जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि मंडल मुख्यालयों सहित बूथों में समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी ।
भाजपा जिला कार्यालय पुण्यतिथि के कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, सुजीत जैन, प्रेम तिवारी, कीरत सिंह बघेल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया, भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल,ज्ञानचंद सनोडिया, प्रदीप राय, आनंद शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिय डां. अभिजीत सिंह चौहान, पियुष दुबे, श्रीमती निर्मला ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष युवराज रांहगडाले, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके, ओम दुबे, संतोष नगपुरे, रमेश दुबे , गोपाल पवमें, संजय खंडाईत, सुरेश भांगरे, मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, अलकेश रजक एवं अभिषेक दुबे, राजू यादव,अनूप मिश्रा,अंकित ठाकुर, शिव सनोडिया, नरेन्द्र ठाकुर, राज ठाकुर, विक्रांत दुबे, भूपेन्द्र मिश्रा मनीष राय,खुशेन्द्र पवार, मयुूर सोनी, अतीत बिसेन, जितेन्द्र यादव, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित थे ।






