Seoni 01 March 2025
सिवनी यशो:- इस्लामी माह पवित्र रमजान शरीफ़ की शुरुआत 2 मार्च दिन इतवार से शुरू हो रहा है जिसमें सिवनी जिले के सभी ब्लाक ग्रामों में एवं शहर सिवनी में सभी मस्जिदों मदरसों दर्सगाह खासतौर पर मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज़ के अलावा रात्रि में विशेष नमाज़ तराहवी की नमाज़ अदा की जाती है जो पूरे एक माह के रोजा इफ्तार के बाद इशा की नमाज़ के बाद अदा की जाती है इसमें मुस्लिम समाज बड़ी संख्या में मस्जिदों में नमाज पढऩे आते हैं और अपने रब की ईबादत करते हैं ।
पवित्र रमजान माह में नगरीय एवं कस्बाई क्षेत्रों में बिजली, पानी, स्वच्छता एवं व्यवस्थित यातायात का समस्त नगरीय एवं ग्राम निकायों से सुचारू व्यवस्था मुहैया कराने की सामाजिक कार्यकत्र्ताओं ने मांग की है ।
नगर पालिका परिषद लखनादौन, छपारा, केवलारी, बरघाट एवं ग्राम पंचायत घंसौर, धनौरा, कुरई, खवासा, आदेगाव, कान्हीवाड़ा, भोमा धूमा, बंजारी, किदरई, किदारपुर सहित सिवनी शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में ख़ास तौर पर बिजली पानीं एवं साफ-सफाई की विशेष रूप से व्यवस्था की अपेक्षा के लिये जिला प्रशासन एवं नगरीय प्रशासन से की गयी है सामाजिक कार्यकत्र्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रमजान शरीफ़ पर्व को दृष्टि गत रखते हुए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था यातायात व्यवस्था मुस्लिम क्षेत्रों में अफतारी के वक्त सुनिश्चित की जाये एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में चार पहिया वाहनों को बैरीकेडिंग कर बंद करने की खासतौर पर अपील की गई है ।
सामाजिक कार्यकत्र्ता क्रमश: सूफी मंज़ूर रज़ा क़ादरी आल इंडिया सुन्नी हनफी सूफी बरेलवी मुस्लिम त्योहार कमेटी लब्बैक यूथ फोर्स दरगाह खानकाह कमेटी तहरीक अंजुम जमात रज़ा ए मुस्तफा कमेटी, पप्पू उस्मानी इंजीनियर, समीर कुरैशी, हाफिज़़ गुलाम, गौस हाफिज़, अब्दुल वाहिद, अशरफी हाफिज़, मुकतादिर अशरफ़ी, अकील अहमद, हादी अहमद, फय्याज कुरैशी छोटू पाषर्द ,अहमद हुसैन, बाबा भाई, सादिक साबरी, मौलाना अख्तर मसूदी, शहर काजी, लखनादौन हाफिज़, नसीम फिरदौसी साहब द्वारा समस्त जिला मुस्लिम समाज से अपील की गई है की सादगी और शांति पूर्वक रमजानुल मुबारक पवित्र महा का एहतराम करते हुए पर्व त्यौहार मनाए ,अपने आसपास मोहल्ले में साफ-सफाई का ख़ुद भी विशेष रूप से ध्यान रखें और अपने किसी भी कार्य से किसी भी अपने भाई को कोई तकलीफ़ नहीं होनी चाहिएं इस बात का विशेष रूप से ख्याल रखा जाए।



