छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
उप संचालक डॉ.पक्षवार ने किया नंदी गौशाला नौलाझिर एवं पशु चिकित्सालय चांद का आकस्मिक निरीक्षण
Chhindwara 24 May 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस. पक्षवार द्वारा 22 मई 2025 को नंदी गौशाला नौलाझिर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौ-शाला में 145 गौवंश उपलब्ध पाये गये।
गौशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा पाया गया। पानी के टांके में काई जमा थी, जिसे साफ करने के निर्देश दिये गये। गौशाला में गोबर खाद पाई गई जिसे विक्रय किये जाने के निर्देश दिये गये।
गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिये गौमूत्र से गोनाइल व दवाईयां एवं गोबर से विभिन्न उत्पाद जैसे कंडे, गौकाष्ट का निर्माण किये जाने तथा गर्मी में पशुओं की उचित देखभाल करने के निर्देश भी दिये गये। गौशाला में पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था पाई गई।



