WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आमजनों को हो व्यापक लाभ – आलोक

 


सिवनी यशो:- केंद्र व राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संपूर्ण देश के ग्राम ग्राम तक पहुँच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा सिवनी जिले की समस्त 635 ग्राम पंचायतो में भी पहुँचेगी । जिले के आठों विकासखंड में एक साथ 16 दिसंबर से 25 जनवरी तक विकसित भारत संकल्प यात्रा (मोदी की गारंटी ) निकाली जाएगी। यह यात्रा प्रतिदिन दो दो ग्राम पंचायतो में पहुंचेगी। यात्रा में सभी संबंधित शासकीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे जो केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करेंगे । इस यात्रा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होकर वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने की महती जिम्मेदारी का निर्वाहन करेंगे । उक्ताशय की बात भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे सिवनी जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारियों, नगरीय निकायो ग्राम निकायों के भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा के समस्त मंडल अध्यक्षों मंडल प्रभारियों की वर्चुअल बैठक के दौरान कही ।

भाजपा के कार्यकर्ता हर पात्र को दिलाये लाभ

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि आगामी 16 दिसंबर को जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुँचेगी जो जिले के हर गांव तक पहुँचेगी इस यात्रा के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को प्रदान करना है सरकार कल्याणकारी योजना से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे इसके लिये भाजपा के समस्त कार्यकर्ता  पूरी सजगता का परिचय दें । भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की सफलता के लिये यात्रा का जिला प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री जयदीप सिंह चौहान को बनाया है इसके साथ हर विधानसभा के लिये प्रभारी नियुक्त किये गये है ।
भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि यात्रा जिले के आठों विकासखंड में एक साथ चलेगी और यह यात्रा प्रतिदिन दो ग्राम पंचायतों में पहुँचेगी । इस यात्रा में सुविधा अनुसार हमारे सांसद एवं विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य गण, जनपद पंचायतो के अध्यक्ष, सदस्यों की उपस्थिती सुनिश्चित कराने की जिम्मेदार कार्यकर्ता चिंता करें । यात्रा में अपने कार्य क्षेत्र के पदाधिकारी आवश्यक रूप से शामिल रहे ।

पात्रों को चिन्हित कर दस्तावेज रखे तैयार

विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला प्रभारी जयदीप सिंह चौहान ने बताया कि यह यात्रा जिले के सभी आठों विकासखंड में एक साथ चलेगी । हर विकासखंड में योजनाओं की जानकारी के लिये एलईडी वाहन साथ चलेगा और यात्रा में उपस्थित अधिकारियों द्वारा योजनाओं से वंचितों को लाभ प्रदान करना सुनिश्चित किया जायेगा । श्री चौहान ने कहा है कि जिले में अनेक पात्र व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, उज्जवला गैस योजना, लाड़ली बहना योजना, कृषि ऋण आदि से वंचित है उन सभी को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये अभी चिन्हित करें और उसके लिये आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता रखें ताकि योजना का लाभ दिलाने में कोई परेशानी न हो ।

जागरूकता के कार्यक्रम दिखाएं जायेंगे

यात्र के जिला प्रभारी श्री चौहान ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिन हितग्राहियो को मिला है, वे भी अपने अनुभव को साझा करेंगे। इस यात्रा का रथ (वैन) ग्राम पंचायत में पहुंचेगा, जिसमें लगी एलईडी स्क्रीन व साउंड के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यात्रा के दौरान प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश, संकल्प वीडियो और फिल्म का प्रदर्शन, मेरी कहानी मेरी जुबानी, लाभार्थियो के अनुभवों को साझा करने जैसी गतिवधियां होंगी।
इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम धरती कहे पुकार के तहत स्वच्छता गीत का प्रदर्शन भी होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!