छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

पीआईसी में पास हुए करोड़ों के विकास कार्य

57 करोड़ का बजट 2025-26 सर्वसम्मति से पारित

Chhindwara 11 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- (अमरवाड़ा) नगरपालिका अमरवाड़ा की प्रेसिडेंट इन कौंसिल की बैठक नपा अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे वर्ष 2025-26 का 57 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया । जलकार्य विभाग सभापति विनोद साहू ने बताया पीआईसी बैठक में सर्वसम्मति से -वार्ड 04 में रम्मू कहार से संतोष तक नाली निर्माण, वार्ड06 एवम् 13 में मल्टीपर्रपस हाल निर्माण कराने, मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद की शेष एक करोड़ की राशि से वार्ड – 03,04,08, 09,10,11,12 में सड़क निर्माण, विधायक निधि 07 लाख से वार्ड-06 में ईदगाह से शिवपाल ठाकुर तक सड़क निर्माण, सांसद निधि 17 लाख से वार्ड 02 में नवदीप स्कूल से ईदगाह तक एवम् शंकर राजपूत से सूर्यवंशी तक सड़क निर्माण, वार्ड 09 में संतोष विश्वकर्मा से रुक्मणी राठौर तक सड़क निर्माण,
स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत एमआरएफ़ प्लांट निर्माण कार्य, फि़ल्टर प्लांट में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य, वार्ड 11 में राजेश अहिरवार के घर के पास रंगमंच निर्माण, वर्ष 2025-26 टेंट सामग्री, जलप्रदाय सामग्री, विद्युत सामग्री क्रय हेतु वार्षिक निविदा आमंत्रण, साप्ताहिक जनबाज़ार, पशुबाजार निविदा आमंत्रण, विभिन्न निर्माण कार्यों की न्यूनतम दर स्वीकृति के प्रस्ताव पारित किए गए। पीआईसी बैठक में अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी, सभापति-श्रीमती संजू सूर्यवंशी, कल्पना साहू, नीतू पटेल, आरिफ़ शाह, विनोद साहू, अर्पित श्रीवास्तव, राजकुमार बरकड़े, सीएमओ रोशन सिंह बाथम, लेखपाल मनोज ठाकुर, उमाशंकर ठाकुर, जितेंद्र गौर उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button