छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु , हुये अनेक आयोजन

सिवनी यशो:- पवित्र श्रवण मास में धार्मिक आयोजन जोर शोर से चल रहे है ें शिव भक्त शिव मंदिरों भगवान भोले नाथ का विशेष पूजन अर्चन कर रहे हैं। सिद्ध शिवपीठों में अनुष्ठान किये जा रहे हैं। सावन मास का सोमवार भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए बहुत विशेष होता है । इस दिन भोले के भक्त उनका जल अभिषेक, दूध अभिषेक और रुद्राभिषेक कर भूतभावन भगवान शिव की कृपा प्राप्त की जाती है ।
भगवान शिव को सावन का पवित्र माह अति प्रिय है, इस दौरान उनकी पूजा-अर्चना करने से भक्तों को मनचाहा वरदान प्राप्त हो सकता है। अधिक मास होने की वजह से सावन का महीना इस साल 59 दिनों का हो रहा है। इस दौरान 8 सावन सोमवार पड़ेंगे।
श्रावण मास के पांचवे सोमवार विशेष संयोग रवि योग पर भक्तों ने भोले बाबा का विशेष पूजन अर्चन किया जो रात तक चलता रहा । अनेक स्थानों पर अखंड रामायण के पाठ भी किये गये । सिवनी जिले के ऐतिहासिक प्राचीन मठ मंदिर मे सावन मास के पावन अवसर पर अखंड रामायण का पाठ चल रहा है। निरंतर रात और दिन लगातार चलने वाला यह अखंड रामायण का पाठ पिछले तीस वर्षो से हर वर्ष श्रावण मास में किया जाता है मठ मंदिर परिसर में विशालकाय नारियल की बूच एवं रस्ससी से बनी हुई महादेव की मूर्ति जन आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु , हुये अनेक आयोजन - Seoni News
मठ मंदिर सहित महाकालेश्वर मंदिर बोरदई मे हर हर महादेव का नारा लगाते हुए भक्तगण महादेव के दर्शन के लिए दिनभर तांता लगा रहता है। आज शिव भगवान के मंदिरों में भोलेनाथ का विशेष पूजन हो रहा है।
अनेक भक्तों के यहाँ घरो में भी रूद्राभिषेक एवं शिव पूजन किये जा रहे हे । सनातन धर्मी सावन के सोमवारों में ब्रत रखकर भगवान शिव की पूजा अर्चन कर रहे है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button