छिंदवाड़ाधर्म

महाशिवरात्रि पर शिवालायों में उमड़ी भक्तों भीड़

रामेश्वर धाम में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए पहुंचे हजारों भक्त, भक्तों ने ग्रहण किया भगवान शिव का महाप्रसाद

Chhindwara 26 February 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रामेश्वर धाम सिहोरामाल में सांसद ने परिवार सहित सुबह विधि विधान से भगवान शिव की पूजन अर्चन कर अभिषेक किया, इसी के साथ ही मंदिर प्रागंण में स्थापित की गई हनुमान जी की प्रतिमा का भी विधि विधान से पूजन कर उसका अनावरण किया। इस दौरान रामेश्वर धाम में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए छिन्दवाड़ा जिले सहित अन्य जिलों भर से हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे, जिन्होंने भगवान शिव का पूजन अर्चन कर आर्शीवाद लिया।
छिन्दवाड़ा में श्री रामेश्वर धाम सेवा ट्रस्ट द्वारा स्थापित की गई, 81 फीट की रामेश्वर धाम स्थित विशाल भगवान शिव की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए छिन्दवाड़ा सहित अन्य जिलों एवं प्रयागराज जा रहे और वहां से लौट कर आ रहे अन्य राज्यों के शिव भक्त यहां पहुंचे हुए थे। इस दौरान श्री रामेश्वर धाम सेवा ट्रस्ट द्वारा शिव भक्तों के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई थी, जिसमें भी सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने पहुंचकर भगवान शिव का प्रसाद ग्रहण किया।

महाशिवरात्रि पर शिवालायों में उमड़ी भक्तों भीड़ - Seoni News
श्री रामेश्वर धाम सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा यहां पहुंचने वाले सैकड़ों शिव भक्तों के लिए पर्याप्त भंडारे, पानी एवं बैठक व्यवस्था की गयी थी। रामेश्वर धाम में स्थापित विशाल शिव प्रतिमा की करीब से एक झलक पाने और फोटों लेने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। रामेश्वर धाम की व्यवस्था संभालने में श्री रामेश्वर धाम सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी संगठनों से कई सदस्य, स्थानीय ग्रामवासियों व महिला मंडल की महिलाएं एवं प्रशासनिक अमला सुबह से देर रात तक लगा रहा। श्री रामेश्वर धाम सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उक्त आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है।

पातालेश्वर धाम में फलाहारी भंडारा…

महाशिवरात्रि पर शिवालायों में उमड़ी भक्तों भीड़ - Seoni News

छिंदवाड़ा देवों के देव महादेव के पावन पर्व शिवरात्रि के इस पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध सम्माननीय पदाधिकारी राकेश उईके के नेतृत्व में युवा मित्र मंडल द्वारा प्रसिद्ध पातालेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं और शिव के उपासकों को ध्यान में रखते हुए फलाहारी भंडारे का एक भव्य आयोजन किया गया। फलाहारी भंडारे के आयोजन के साथ ही दूध चाय आदि का वितरण भी किया गया। शिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर सुबह 7:00 से युवा समाज सेवी अखिल सूर्यवंशी और उनके साथ युवा मित्र मंडल ने लगभग 5 क्विंटल फलाहारी, लगभग 200 लीटर दूध चाय, 50 क्रेट केले, शुद्ध पेयजल और पुरिया का भी वितरण किया। साथ ही जिन एक बार ही उपयोग होने वाले पात्रों (डिस्पोजल पत्रों) में सामग्री वितरित की जा रही थी वो इधर-उधर फेंक कर गंदगी ना फैलाएं इसको ध्यान में रखते हुए युवा समाज सेवी गणेश वर्मा के नेतृत्व में युवा मित्र मंडल ने पातालेश्वर धाम शिवालय के प्रांगण में स्वच्छता अभियान भी चलाया। एक भव्य पंडाल में समाजसेवी अखिल सूर्यवंशी एवं विवेक मालवी और युवा मित्र मंडल के पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा पातालेश्वर धाम शिवालय में आने वाले श्रद्धालुओं और उपासकों को श्रद्धा के साथ फलाहार दूध चाय आदि का वितरण किया गया। फलाहारी भंडारे के संयोजन में मुख्य रूप से शेखर मालवीय, राकेश उईके ,विवेक मालवीय, अखिल सूर्यवंशी,विट्टू जावडकर , विजय मालवी, अजय मालवीय, सुभाष यादव, सतेन्द्र तेकाम, बंटी राउत, डॉ राम आमगोरिया आलोक चौधरी, गणेश वर्मा, सुरज मालवीय, युवराज साहू,अंकित सूर्यवंशी,दिव्यांश मालवीय, विजय मालवीय, भूपेंद्र सहित समिति के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं प्रदान की। वहीं शिवरात्रि के इस पावन पर्व पर हर हर महादेव के जय घोष से पातालेश्वर धाम शिवालय का पूरा प्रांगण गूंजायमान हो रहा था।

भक्तप्रिय मोक्षधाम सेवा समिति चंदननगर नि:शुल्क स्वास्थ शिविर

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन छिंदवाड़ा के तत्वाधान में महाकालेश्वर मंदिर, मोक्षधाम चंदन नगर छिंदवाड़ा में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सभी चिकित्सकों ने लगभग 400 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरतमंद को दवा का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में नीमा अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद साहू, सचिव डॉ अरविंद राऊत, डॉ हरीश सतनामी, डॉ पवन नेमा, डॉ मयंक कुमार साहू, डॉ कमलेश सोनारे, प्रियंका बरकोरिया, नवीन बरोदे, सिधांत गोडबोले, श्री भगवत चौबितकर और भक्तप्रिय मोक्षधाम सेवा समिति चंदननगर के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा ।

पुराना बैल बाजार स्थित भगिया बाई शिव मंदिर में महारुद्राभिषेक

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पुराना बैल बाजार स्थित भागिया बाई शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भव्य महा रुद्राभिषेक संपन्न हुआ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक पूजन पंडित नवीन शुक्ला जी द्वारा करवाया गया इस अवसर पर पंडित जी द्वारा बताया गया आज के दिन भगवान शिव का अभिषेक करने से कालसर्प दोष से मुक्ति शीघ्र विवाह की कामना संकटों से छुटकारा हेतु भगवान भोलेनाथ का महाराज अभिषेक करवाया जाता है इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ गणेश प्रसाद साहू डॉ मयंक कुमार साहू श्री सुभाष साहू श्री शेखर साहू सहित अन्य सामाजिक बंधु तथा समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित थे ।

पंचेश्वर हनुमान मंदिर गांधी गंज में हुआ रुद्रअभिषेक

महाशिवरात्रि पर पंचेश्वर हनुमान मंदिर गांधी गंज में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर प्रांगण में गांधी गंज व्यापारी मंडल समिति द्वारा रुद्र अभिषेक किया गया । समिति के नितेश राठी व जितेश अग्रवाल सपत्नीक जजमान बन पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, अशोक संचेती, गोपीचंद नथानी, शरद पनपालिया, नवनीत राठी, सिद्धांत अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, सचिन चौरसिया उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!