छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सांसद बंटी विवेक साहू, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नकुलनाथ ने पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त किया

Chhindwara 12 April 2025

छिंदवाड़ा यशो:- जिले में हनुमान जन्मोत्सव की धूम रही हनुमान जी के मंदिरों में श्रद्वालुओं की भीड़ रही। पूजा अर्चना के साथ हनुमान भक्तों ने श्रद्वालुओं को भंडारा कर प्रसाद का वितरण किया जिले के प्रसिद्व चमत्कारिक जामसांवली मंदिर, सिमरिया मंदिर, कोसमी हनुमान मंदिर सहित अन्य प्रसिद्व मंदिरों में हजारों की संख्या में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्वालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा पांढुर्ना जिले के जामसांवली मंदिर में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचकर पूजा अर्चना की और आर्शीवाद प्राप्त किया जामसांवली मंदिर अपनी चमत्कारी और आश्चर्यजनक प्रतिमा के लिये प्रसिद्व है जो निद्रा अवस्था में बैठी हुई है।

मान्यता है कि सच्चे मन से आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं यहां पूरी हो जाती है। हनुमान जी की जयंति पर यहां से विशेष आयोजन किया गया भजन कीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। सांसद बंटी विवेक साहू ने भी हनुमान मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्वालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा सुबह से हनुमान जी के दर्शन करने भक्त पहुंचने लगे थे दूर दूर से लोग यहां पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे ।

वही सिमरिया हनुमान मंदिर में जनसैलाब उमड़ पड़ा, यहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ ने विधिविधान से पूजा अर्चना की, मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति के दर्शन करने के लिए दूर दूर से लोग आए हुए थे। पूजा अर्चना करने के लिए यहां भी श्रद्वालूओं का तांता लगा रहा । वहीं परासिया रोड स्थित कोसमी हनुमान मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहर के विभिन्न मंदिरों में भी श्रद्वालुओं की पूजा अर्चना करने भीड़ लगी रही अनगढ़ हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने भक्तों का आना जाना लगा रहा। धरमटेकड़ी में स्थित हनुमान मंदिर में मार्निंग गु्रप ने पूजा अर्चना कर भंडारा का आयोजन किया गया। ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!