Seoni 11 April 2025
सिवनी यशो:- भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल हनुमान धर्म ध्वज रथ एवं हिंदू शौर्य यात्रा शनिवार 12 अप्रैल को शाम 4 बजे मठ मंदिर से श्री राम मंदिर शुक्रवारी चौक के लिये निकलेगी । इस शोभायात्रा के लिये हनुमान जन्मोत्सव समिति ने व्यापक तैयारियाँ की है ओर पिछले कुछ दिनों में अलग अलग स्थानों में हनुमान जयँती पर होने वाले उपरोक्त आयोजन की सफलता के लिये बैठके आयोजित की है ।
समिति ने हनुमान जन्मोत्सव के इस कार्यक्रम में आम जनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिती की अपील की है ।



