संभागीय अध्यक्ष बने धर्मेंद्र साहू सिवनी,छिंदवाड़ा एवं पांढुरना जिले का दायित्व
Chhindwara 30 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- वैश्य महासम्मेलन छिंदवाड़ा युवा इकाई का विस्तार करते हुए प्रदेश महामंत्री विजय झांझरी जी की अनुशंसा पर धर्मेंद्र साहू जो कि वर्तमान में युवा इकाई जिला प्रभारी के पद कार्य कर रहे थे, इनकी कार्यकुशलता को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष विकास डागा द्वारा संभागीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वरिष्ठ इकाई के प्रदेश मंत्री रमेश जाखोटिया, जिला प्रभारी प्रभु नारायण नेमा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नेमा जी,प्रदेश कार्य समिति सदस्य नीरज भारद्वाज, जिला अध्यक्ष अनिल सिंघई एवं वरिष्ठ इकाई के तहसील प्रभारी नितिन जैन, युवा इकाई जिला अध्यक्ष विशाल माहेश्वरी,जिला मीडिया प्रभारी श्री विकास वात्सल्य जी एवं महिला इकाई द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई। धर्मेंद्र साहू वर्तमान में आप एम. आर. संघ के जिला अध्यक्ष एवं मठ्ठा साहू समाज के नगर अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर रहे हैं ।



