धीरज पटेरिया ने वरिष्ठों को अटल कार्यकर्ता सम्मान से किया विभूषित
युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पटेरिया पहुंचे बरघाट
धीरज पटेरिया ने वरिष्ठों को अटल कार्यकर्ता सम्मान से किया विभूषित
युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पटेरिया पहुंचे बरघाट
बरघाट यशो :- भारतीय राजनीति के पुरोधा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर अटल स्मृति समिति के माध्यम से प्रदेशव्यापी “अटल कार्यकर्ता सम्मान यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में धीरज पटेरिया, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता, बरघाट पहुंचे।
यह यात्रा जनसंघ काल से संगठन की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले तपस्वी, निष्ठावान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान का एक अनुकरणीय प्रयास है, जिसे कार्यकर्ताओं में विशेष सराहना मिल रही है।

वरिष्ठ जनसंघ कार्यकर्ताओं का निवास जाकर किया सम्मान
बरघाट प्रवास के दौरान धीरज पटेरिया द्वारा जनसंघ के समय से संगठन कार्य हेतु जीवन न्योछावर करने वाले वरिष्ठजनों— आदरणीय वेंकट राव बिसेन, लोकतंत्र सेनानी बालकृष्ण शर्मा तथा सिवनी जिले में जनसंघ के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ किशोर कुमार आसर के निवास पर पहुंचकर उन्हें रजत पत्र भेंट कर अटल कार्यकर्ता सम्मान से विभूषित किया गया।
इसके पश्चात नगर परिषद उपाध्यक्ष ममता पाठक के निवास पर पहुंचने पर श्रीमती ममता पाठक एवं श्री अनिल पाठक द्वारा धीरज पटेरिया का शाल एवं श्रीफल से आत्मीय स्वागत किया गया।
स्वर्गीय नारायण सिंह ठाकुर को किया नमन
धीरज पटेरिया बरघाट क्षेत्र के वरिष्ठ एवं जिले में जनसंघ के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय नारायण सिंह ठाकुर के निवास स्थान भी पहुंचे। इस अवसर पर वरिष्ठ सुंदर सिंह ठाकुर एवं यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा कमल पुष्प माला एवं पार्टी गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
पटेरिया ने स्वर्गीय नारायण सिंह ठाकुर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमंत रंहागडाले, नगर परिषद उपाध्यक्ष ममता अनिल पाठक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रितपाल सिंह बघेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री महेंद्र सोनी, पार्षद असंत उईके, पूर्व मंडल महामंत्री सुजीत सिंह सूर्यवंशी, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष हंसलाल बिसेन, पूर्व सांसद प्रतिनिधि भारत लाल देशमुख, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रंहागडाले, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अनिल पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने धीरज पटेरिया को इस प्रेरणादायी पहल के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे निस्वार्थ कर्मयोगियों का जीवन ही हम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का वास्तविक स्रोत है।



