कृषि विज्ञान मेला और क्रिकेट प्रीमियर लीग समापन में विधायक दिनेश राय मुनमुन की गरिमामय सहभागिता
कृषि विज्ञान मेला और क्रिकेट प्रीमियर लीग समापन में विधायक दिनेश राय मुनमुन की गरिमामय सहभागिता
सिवनी | 14 फरवरी 2026
सिवनी यशो :- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शनिवार को क्षेत्र में आयोजित
कृषि विज्ञान मेला एवं क्रिकेट प्रीमियर लीग के समापन कार्यक्रमों में सहभागिता कर
जनसंपर्क और विकास के प्रति अपनी सक्रिय भूमिका का परिचय दिया।
आत्मा योजना अंतर्गत आयोजित कृषि विज्ञान मेला
सिवनी नगर स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में जिला प्रशासन द्वारा
आत्मा योजना के अंतर्गत आयोजित कृषि विज्ञान मेले में विधायक दिनेश राय मुनमुन
अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते,
भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन एवं विधायक
कमल मर्सकोले भी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को
प्रतीकात्मक चेकों का वितरण किया गया।
मेले में कृषि नवाचार, योजनाओं की जानकारी एवं तकनीकी मार्गदर्शन
किसानों के लिए उपयोगी सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ भाजपा नेताओं,
अधिकारी-कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में
कृषकगणों की गरिमामय उपस्थिति रही।
ढेंकी प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन
कृषि विज्ञान मेले के पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन
ग्राम ढेंकी में आयोजित
ढेंकी प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता
के भव्य समापन समारोह में
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मंचीय कार्यक्रम में आयोजन समिति द्वारा विधायक का
आत्मीय अतिथि सत्कार किया गया।
इसके पश्चात विधायक ने फाइनल मुकाबले में
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर
मैच का शुभारंभ कराया।
विधायक श्री राय ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए
कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना
और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है।
उन्होंने सफल आयोजन के लिए प्रतियोगिता समिति को
साधुवाद दिया।
इस अवसर पर ग्रामवासी, क्रिकेट प्रेमी एवं
युवा वर्ग की उत्साहपूर्ण और गरिमामय उपस्थिति रही।



