छिंदवाड़ाधर्म

संतों के सानिध्य में आज निकलेगी दिंडी यात्रा

Chhindwara 05 July 2025
छिंदवाड़ा यशो:- परमात्मा की असीम कृपा से भगवान वि_ल रुक्मणि के चरणों मे अर्पित की जाने वाली भव्य एवं दिव्य दिंडी यात्रा धर्म नगरी छिंदवाड़ा में निकाली जाएगी ।

दिंडी यात्रा के संयोजक आनंद बक्षी ने बताया कि संत गजानन गुणगान मंडल,सच्चिदानंद सेवा समिति एवं समग्र मराठी समाज द्वारा आषाढ़ी एकादशी देवशयनी ग्यारस के पावन पर्व पर दिंडी यात्रा आयोजित की गई है। दिनांक 6 जुलाई दिन रविवार को प्रात: 7.30 बजे भगवान गणेश भगवान वि_ल रुक्मणि एवं देवी देवताओं का वैदिक मंत्रोच्चार से पंडित किशोर तातेकर द्वारा अभिषेक किया जाएगा।

आनंद बक्षी ने बताया कि प्रात: 11 बजे श्री शिरडी साई मंदिर विवेकानंद कॉलोनी में दिंडीयों का एकत्रीकरण होगा,दोपहर 12 बजे महामंडलेश्वर डॉ दादू महाराज, महामंडलेश्वर डॉ वैभव अलौनी, ह.भ.प. चिंतामन गुरवे जी के परम सानिध्य में दिंडीया शिव गजानन मंदिर की ओर प्रस्थान करेगी । शिव गजानन मंदिर में संतो के प्रवचन होंगे, यह उल्लेखनीय है कि दिंडी यात्रा में समस्त पुरुष भक्त सफेद वस्त्रों में एवं मातृशक्ति लाल वस्त्र धारण कर उपस्थित होंगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वनाथ ओकते, विजय चौरे, नाना मोहोड़, अजय चौरे, संदीप मोहोड़, जयदेव राउत, रमेश पोफली, कांता योगेश सदारंग,विजय गावंडे सभी जनप्रतिनिधिगण विभिन्न समाजों के जिला अध्यक्षगण , नगर निगम के पार्षदगण, मंडलो के अध्यक्ष एवं पंचायतों के प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि रहेंगे ।

एस वी पुराणिक, संजय औरंगाबादकर, अवधूत मोहगांवकर, सुभाष स्मार्त,वारकरी सम्प्रदाय की पारंपरिक दिंडीया, महिला मंडल, मंदिर समितियों के प्रमुख तथा सभी धर्म प्रेमियों ने दिंडी यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यलाभ अर्जित करने का आग्रह किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!