मध्यप्रदेशसिवनी

वैश्य समाज की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

Seoni 13 June 2025

सिवनी यशो:- वैश्य महासम्मेलन सिवनी की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन गुरुवार को स्थानीय दा ग्रैंड रजवाड़ा होटल में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री मनीष अग्रवाल ने की। संभागीय अध्यक्ष नीरज भारद्वाज एवं छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष अनिल सिंघई विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

बैठक की शुरुआत भगवान श्रीगणेश के पूजन, दीप प्रज्वलन एवं वैश्य गान के साथ की गई। इस अवसर पर जिले की तहसील, महिला एवं युवा इकाइयों के पदाधिकारीगण, साथ ही विभिन्न वैश्य घटक समाजों के अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

वैश्य समाज की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा - Seoni News

बैठक से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल का भव्य स्वागत वैश्य समाज के वरिष्ठजनों द्वारा सुजीत जैन, इंदिरा प्रकाश सराफ, संजना सोनी, मनीष अग्रवाल, अतुल मालू एवं अंकित मालू के निवास पर तिलक-वंदन एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी:

नरेंद्र कौशल, अशोक अग्रवाल, प्रकाश सराफ, राकेश भालोटिया, मुकेश चौरसिया, डी.पी. साहू, दीपक अग्रवाल, संजय मालू, सुजीत जैन, अनिकेत मालू, आदर्श जैन, यश केसरवानी सहित अन्य।

महिला इकाई की सक्रिय भागीदारी:

संगीता नाहटा, लीना मालू, शीतल अग्रवाल, इंदिरा सराफ, ऋतु दहिकर, रजनी कौशल, संजना सोनी, अनुष्का सोनी, सोनिया सोनी, अंजू जैन, मंजू सोनी, अंजलि जैन, हनी गुप्ता, ममता गुप्ता, अलका अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, बिंदिया पटवा, ज्योति साहू आदि की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक समरसता एवं भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर व्यापक चर्चा की गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button