छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

Bjp प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार का जिला भाजपा ने किया आत्मीय स्वागत 

कार्यालय के नवीनीकरण का किया अवलोकन, दिये आवश्यक दिशा निर्देश 

छिंदवाड़ा यशो – राज्यसभा सांसद, प्रदेश महामंत्री सुश्री डॉ. कविता पाटीदार, सांसद बंटी विवेक साहू एवं जिला संगठन प्रभारी संतोष पारिक शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, सांसद बंटी विवेक साहू एवं जिला संगठन प्रभारी संतोष पारिक का भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

स्वागत उपरान्त प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, सांसद बंटी विवेक साहू एवं जिला संगठन प्रभारी संतोष पारिक द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों से संगठनात्मक चर्चा की साथ ही जिला भाजपा कार्यालय के नवीनीकरण का अवलोकन किया एवं नवीनीकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी,  जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी, जिला मंत्री अरुण चंदेल, पूर्व नगर पालिक निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, भाजपा नेता विजय पांडे, अजय सक्सेना, गुरजीत सिंह शंटी बेदी, अलकेश लाम्बा,  भारत घई, संदीप सिंह चौहान, राहुल बंटी उईके, प्रमोद शर्मा,  राकेश माइकल पहाड़े श्रीमती कामिनी शाह, श्रीमती श्रद्धा जैन, अलकेश साव, नीरज भारद्वाज, दिन्शु यादव, अनीष पटेल, अभिषेक वर्मा, प्रतीक दामोदर  सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button