छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति
जिला भाजपा के संगठन चुनाव प्रभारी हेमंत खंडेलवाल, सह प्रभारी पंडित रमेश दुबे और नथनशाह नियुक्त
छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी ने बताया कि, भाजपा संगठन चुनाव 2024 के लिए बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को जिला संगठन चुनाव प्रभारी तथा पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे एवं नथनशाह कवरेती को जिला संगठन चुनाव हेतु सह प्रभारी नियुक्त किया गया।
संगठन चुनाव प्रभारियों नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन चुनाव प्रभारियों को बधाई प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया गया।



