जिला कलेक्टर एवं एसपी हटाये गये, गोवंश हत्याकांड पर मुख्यमंत्री की बड़ी कार्यवाही
जिला कलेक्टर एवं एसपी हटाये गये, गोवंश हत्याकांड पर मुख्यमंत्री की बड़ी कार्यवाही
सिवनी यशो:- प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने देर रात अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है कि सिवनी में हुए नृशंस गोवंश हत्याकांड मामले में जिला कलेक्टर एवं एसपी को हटा दिया गया है। घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है । इस पोस्ट के पहले मुख्यमंत्री ने एक्स एकाउंट पर लिखा था कि सिवनी में हुए नृशंस गोवंश हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच हेतु Ad.D.G (CID) पवन श्रीवास्तव एवं टीम घटना स्थल पहुंच रही है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर, दो आरोपियों पर NSA (रा.सु.का) लगाया गया है, घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। इस पोस्ट के कुछ ही घंटों बाद मुख्यमंत्री ने दूसरी पोस्ट एक्स एकाउंट पर शेयर कर जिसमें सिवनी जिले के कलेक्टर क्षितिज सिंघल एवं पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह को हटा दिया गया । मुख्यमंत्री ने स्पष्ट मंशा प्रगट की है कि गौ हत्या के मामले में दोषियों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी । सिवनी जिले के धूमा एवं धनौरा थाना क्षेत्रों में घटित गौवंश की निर्ममता पूर्वक हत्या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है । इस घटना को सामान्य नहीं माना जा सकता इसके पीछे सामान्य बुद्धि के लोग भी बड़ी साजिश और जिले में अशांति फैलाने की सोची समझी षडयंत्रपूर्ण कृत्य मान रहे है । जिले में लगभग 70 गोवंश की गला रेत कर हत्या कर देना किसी भी दृष्टि से सामान्य घटना क्रम नहीं है । संभव है इसके पीछे कोई बड़ी ताकत काम कर रही हो जो प्रदेश को संाप्रदायिकता की आग में झौंकने का काम कर रही हो । पिछले दिनों प्रदेश के अन्य हिस्सो में हुई घटनाओं को यदि जोड़कर देखा जाये तो सिवनी में गोवंश की निर्मम हत्या शांति प्रिय समाज की भावनाओं को भड़काने की दुर्भावना और दूषित मानसिकता प्रतीत होती है । इस प्रकार के आसामाजिक तत्वों की दुर्भावना को समझने की आवश्यकता है और हर वर्ग को बहुत धैर्य का परिचय देने की आवश्यकता है ।