जिला कलेक्टर ने लापरवाह अधिकारियों पर ठोंका जुर्माना
खाद्यान्न आवंटन में लापरवाही जिला आपूर्ति अधिकारी एवं नान प्रबंधक को नोटिस,फार्मर रजिस्ट्री का कार्य न करने वाले पटवारियों को किया अवैतनिक
Seoni 05 March 2025
सिवनी यशो:-कलेक्टर सुश्री संस्?कृति जैन की अध्यक्षता में बुधवार 05 मार्च को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सी एल चनाप एवं अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत सहित सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे, वहीं खंडस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।
बैठक में कलेक्टर सुश्री संस्?कृति जैन ने सीएम हेल्?प लाईन,समयसीमा में दर्ज प्रकरणों जनसुनवाई के आवेदन, विभिन्न आयोग के पत्रों में लंबित कार्यवाही सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर सुश्री जैन ने सीएम हेल्प लाइन प्रकरणों की विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए बिना फॉलोअप दर्ज किये लेबल-1 अधिकारी से उच्?च लेबल पर पहुंची शिकायतों को लेकर नाराजगी व्यक्त की है तथा सभी अधिकारियों को 200 रूपये प्रति शिकायत अर्थदण्ड आरोपित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों को त्वरित रूप से निराकृत करने के निर्देश दिये हैं।
बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने अनुभागवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण प्रगति की भी समीक्षा करते हुए फार्मर रजिस्ट्री में कार्य न करने वाले पटवारियों को अवैतनिक करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिये हैं साथ ही फॉर्मर रजिस्?ट्री के प्रचार-प्रसार के लिए भी निर्देशित किया है। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने राजस्व अधिकारियों को शासकीय ग्रामीण तालाबों के सर्वे तथा वैटलेंड के सीमांकन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नवीन हितग्राहियों को जोडऩे के लिए चलाये जा रहे सर्वे प्रगति की समीक्षा कर सभी 635 पंचायतों में शतप्रतिशत हितग्राहियों का डोर टू डोर सर्वे कर पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित करते हुए पात्रता सूची में जोडऩे के निर्देश दिये हैं।
कलेक्टर सुश्री जैन ने पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न आवंटन एवं वितरण में लापरवाही पाये जाने को लेकर जिला आपूर्ति अधिकारी तथा जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं साथ ही जिला परिवहन अधिकारी को वाहनों पर की जा रही कार्यवाही का प्रतिवेदन साप्?ताहिक बैठक में प्रस्तुत न करने को लेकर नोटिस जारी किया गया है।
कलेक्टर सुश्री जैन ने जिले में 31 मार्च की स्थिति में शत-प्रतिशत एकल नलजल योजनाओं कार्यों को पूरा करने के लिए पीएचई विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये। कलेक्टर सुश्री जैन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूल चले अभियान का मैदानी स्?तर पर सफल क्रियान्?वयन करते हुये शतप्रतिशत पात्र बच्?चों को स्?कूलों में पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
शहर के छ: हजार नजूल पट्टाधारियों की लीज 31 मार्च को हो जायेगी समाप्त





