मध्यप्रदेशसिवनी

जिला उपभोक्ता आयोग सिवनी ने लोक अदालत में 14 मामलों का किया निपटारा, 4.52 लाख की राशि का भुगतान

नेशनल लोक अदालत में आपसी राजीनामे से उपभोक्ताओं को मिला लाभ, आयोग की पहल से 14 हितग्राहियों को मिला मुआवजा

Seoni 14 September 2025

सिवनी यशो:- जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग सिवनी ने नेशनल लोक अदालत में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की है। आयोग द्वारा कुल 14 मामलों का आपसी राजीनामे के माध्यम से निराकरण करते हुए 14 हितग्राहियों को कुल 4,52,000 रुपये (चार लाख बावन हजार रुपये मात्र) की राशि का भुगतान कराया गया।

इस उपलब्धि में जिला उपभोक्ता आयोग सिवनी के पीठासीन अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सोनकर, सदस्या श्रीमती उषा शर्मा, मध्यस्थता सदस्य वीरेन्द्र सिंह राजपूत एवं मध्यस्थता सदस्या श्रीमती चित्रा सहारे का विशेष योगदान रहा।

इस कार्य में आयोग के कर्मचारियों— सुनील कुमार सल्लाम (रीडर), राजेन्द्र कुमार सनोड़िया (कम्प्यूटर प्रोग्रामर), सुखलाल कटरे,  आशीष भलावी,  करन सिंह उईके (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी), तथा अधिवक्तागण राजकुमार श्रीवास, रोहित डहेरिया, प्रवीण भांगरे एवं तिरूमलेश शर्मा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी के प्रयास से हितग्राहियों को शीघ्र न्याय दिलाने में सफलता मिली।

https://traffic.delhipolice.gov.in/special-lok-adalat

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!