व्यापारसिवनी

जिला स्तरीय रोजगार : 372 आवेदकों का प्रारंभिक रूप से हुआ चयन

Seoni 21 May 2025
सिवनी यशो :- कलेक्टर सुश्री संस्कति जैन के निर्देशन में जिला रोजगार कार्यालय सिवनी, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र एवं शासकीय आई टी आई सिवनी के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार 21 मई को शासकीय आई टी आई बरघाट में युवा संगम कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया।   
    आयोजित मेले में निजी क्षेत्र की 12 विभिन्न कम्पनियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में 501 आवेदकों नें अपना पंजीयन कराकर मेले में भाग लिया। रोजगार मेंले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा 372 आवेदकों का रोजगार हेतु प्रारंभिक रूप से चयन किया गया। उक्त मेलें मे प्रारंभिक रूप से डी के कैरियर प्लेसमेंट द्वारा 28, एनआईआईटी द्वारा 21, एल आई सी सिवनी द्वारा 29, अंबुजा फाउंडेंशन द्वारा 31, ग्रोफास्ट ग्रुप द्वारा 14, गोल्डन फार्मर द्वारा 41, आणानी सोलर द्वारा 16, वर्धमान फ्रेबिक द्वारा 23, प्रतिभा सिंटेक्स द्वारा 67, टेंगों सिक्यूरिटी द्वारा 32 आमदनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 25 एवं सीआई आई स्किल द्वारा 45 आवेदकों का रोजगार हेतु प्रारंभिक रूप से चयन किया गया। 
जिसमें अप्रेंटिसशिप हेतू आमदनी प्राईवेट लिमिटेड द्वारा 25 आवेदकों का चयन किया गया। सेन्ट आरएसीटी सिवनी द्वारा प्रशिक्षण हेतु 30 आवेदकों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया। जिला स्तरीय रोजगार मेले मे उपस्थित कंपनीयों द्वारा सुरक्षा गार्ड, ट्रेनीज, सहायक, काल सेंटर, फील्ड वर्कर, मशीन आपॅरेटर, पर्यवेक्षक, कम्प्यूटर आपॅरेटर, तकनीकि सहायक आदि पदों पर भर्ती की कार्यवाही की गई एवं स्वरोजगार योजना अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा 01 हितग्राहियों को 09 लाख की राशि के स्वीकृति पत्र/चैक प्रदान किये गये। उक्त मेले में  व्ही. के. सदाफल जिला रोजगार अधिकारी, प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, प्रिंसिपल  ए के एन मेकेनस शासकीय आई टी आई बरघाट, संजय रस्तोगी ग्रामीण आजीविका मिशन बरघाट एवं प्लेंसमेंट अधिकारी डेहरिया शासकीय आई टी आई बरघाट जिला सिवनी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!