मध्यप्रदेशसिवनी

राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम लखनादौन में सम्पन्न,

लखनादौन यशो :-राष्ट्रीय पेंशन भोगी कर्मचारियों को समर्पित पेंशन भोगी दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम लखनादौन में आयोजित किया गया,जिसमें तहसील लखनादौन के अलावा जिला सिवनी के सभी क्षेत्रों से आए पेंशनर्स शामिल हुए,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डी बी नायर,नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना बलराम गोल्हानी,जनपद उपाध्यक्ष दीपक निगम, पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष भागचंद सनोडीया,सहित वयोवृद्ध वरिष्ठ पेंशनर्स शामिल हुए,कार्यक्रम में जिला अधिकारी पेंशन शाखा श्री मरावी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित हुए 

राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम लखनादौन में सम्पन्न, - Seoni News

कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती माता के पूजन उपरांत वरिष्ठ पेंशनर्स का तिलक शाल श्रीफल द्वारा स्वागत किया गया साथ ही उपस्थित सभी पेंशनर्स साथियों को शाल श्रीफल सहित ऊनी कपड़ों को प्रदान कर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया तद उपरांत चरणबद्ध रूप से सभी पेंशनर्स साथियों ने अपने विचार व अनुभव व्यक्त किए लखनादौन एसोसिएशन की ओर से पंचायत विभाग से सेवानिवृत्त एस एल गोल्हानी ने पेंशनर्स के बैठक व विभिन्न गतिविधियों के हेतु एक भवन की मांग नगर परिषद अध्यक्ष के समक्ष रखी जिसे सहर्ष मानते हुए श्रीमती मीना गोल्हानी एवं आशीष गोल्हानी ने सामुदायिक भवन में स्थान देने की घोषणा की,प्रांतीय प्रवक्ता डीबी नायर ने पेंशनर्स की समस्याएं बताते हुए बताया कि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन की सहायता से उनके द्वारा बहुत से पेंशन विसंगतियों संबंधी मांग जो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में स्वीकृत होने के बावजूद लंबित है उन्हें पुनः मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष रखा जा रहा है,वहीं कुछ मामले उच्च न्यायालय में भी रखे जा रहे है, उन्होंने मंत्रालयों में बाबूराज पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शासन अविलंब पेंशनर्स साथियों की समस्या निवारण करे,जिला अध्यक्ष भागचंद सनोडीया ने कार्यक्रम में पारित किए गए पांच सूत्रीय प्रस्ताव का वाचन करते हुए कहा कि पेंशनर्स को मुफ्त जीवन रक्षक दवाएं देने वाली योजना कोरोना के बाद से बंद पड़ी है,साथ ही शासन का पेंशनर्स को स्वास्थ्य बीमा देने की योजना भी मूर्त रूप नहीं ले सकी है साथ पेंशन में अभी कई विसंगतियों का संयोजन है जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है, कार्यक्रम में बेसिक स्कूल से सेवानिवृत्त प्रधानपाठक श्री डेहरिया ने कविताएं प्रस्तुत की कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत पुलिस अधिकारी अर्जुन सिंह उईके ने एवं आभार प्रदर्शन डील नामी ने किया,कार्यक्रम की व्यवस्था बसंत राजनेगी,सोहनलाल गोल्हानी, सहित सभी एसोसिएशन के सदस्यों ने की वहीं मंच साजसज्जा जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक श्रीमती रीतावर्मा श्रीवास्तव एवं उनके कार्यकर्ताओं की देखरेख में हुआ,अंत में सभी उपस्थित पेंशनर्स महिलाओं पुरुषों एवं अतिथियों ने बृहद रूप में आयोजित स्वरुचिभोज में भोजन लिया,कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग लखनादौन की ओर से निःशुल्क जांच उपरांत पेंशनर्स को आयुर्वेद एवं होम्योपैथी औषधियां प्रदान की गई।इस जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित पेंशनर्स ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित किया है।*

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button