15 जनवरी को जिला स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी
राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार 123 चयनित विद्यार्थी विभिन्न विधाओं में करेंगे सहभाग
वैज्ञानिक एवं रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शैक्षणिक प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।
जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र, सिवनी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार
राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के
पत्र क्रमांक/पापु/राशिके/2025/2828, भोपाल दिनांक 10.12.2025
में दिए गए निर्देशों के तहत
जिला स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
दिनांक 15 जनवरी 2026 को
प्रातः 10:00 बजे से
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय भैरोगंज, सिवनी में किया जाएगा।
अपने-अपने मार्गदर्शी शिक्षकों के साथ सहभागिता करेंगे।
प्रदर्शनी के अंतर्गत विद्यार्थी
विज्ञान एवं गणित मॉडल,
एकल पर्यावरण गीत,
लघु नाटिका,
प्रश्न मंच तथा
विचार संगोष्ठी जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करेंगे।
“इस प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं सामाजिक विषयों के प्रति
जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।”
निर्णायक मंडल द्वारा जिला स्तर पर प्रत्येक विधा से 02-02 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा,
जो आगामी जोन स्तरीय प्रतियोगिता में
जबलपुर में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
वहीं विचार संगोष्ठी के लिए
01 विद्यार्थी एवं उनके मार्गदर्शी शिक्षक को जोन स्तर हेतु चयनित किया जाएगा।
बीआरसीसी, समस्त जिला सिवनी को निर्देशित किया गया है कि
विकासखण्ड स्तर से चयनित सभी प्रतिभागी
जिला स्तरीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
यह आयोजन जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार एवं प्रतियोगी भावना को सशक्त करने की दिशा में
एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।



