जिला यादव महासभा ने अरुण यादव को जिला अध्यक्ष पद से नवाजा
सिवनी यशो:-जिला यादव महासभा के गठन को लेकर समाज के वरिष्टों की बैठकें 6,अगस्त 24, 10 अगस्त 24,और 15 अगस्त 2024 को सिवनी में संपन्न हुई । बैठक में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव मनाने एवं जिला यादव महासभा के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में पहला यह निर्णय लिया गया की यादव समाज के आराध्य भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को वर्तमान स्थान (पानी की टंकी) पर ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जायें । दूसरा और महत्वपूर्ण निर्णय जिले के समस्त यादव बंधु को एक साथ लाने एकजुट करने के लिए जिला यादव महासभा संगठन का गठन करने का निर्णय लिया गया ।
जिसमें यादव समाज की समस्त अहीर जाति उपजाति इस संगठन के माध्यम से एक (अहीर) मानी जाएगी । समाज मे कोई , अलगाव बिखराव नही होगा और सभी एक संगठन के नेतृत्व में रहेंगे। यह संगठन अपने जिले से प्रारंभ होगा उसमे सभी साथ रहेंगे और समाज के हित में मिलकर सभी रचनात्मक , सकारात्मक, सामाजिक हित के कार्य करेंगे । यह संगठन किसी भी प्रदेश स्तर राष्ट्रीय स्तर के संगठन के नेतृत्व मेंं नहीं रहेगा और न ही उनके दिशा निर्देश पर कार्य करेगा, किन्तु जब भी समाज हित का कोई विषय आयेगा उसमें यह संगठन अपनी सहभागिता देगा। यह संगठन समाज को मजबूत और एकजुट करने के लिए बनाया गया है जिसका विधिवत, संविधान का निर्माण किया जाएगा,पंजीयन कराया जाएगा,और पूरी पारदर्शिता रखी जावेगी और संगठन के संविधान के अनुसार समय-समय पर विधिवत निर्वाचन करवाया जाएगा और संगठन का जो आय व्यय होगा उसका आडिट करवा कर समाज की बैठक में सार्वजनिक किया जाएगा।
जो सामाजिक बंधु इस संगठन से स्वेच्छा से जुड़ेंगे उनका अभिनंदन रहेगा। इस संगठन के निर्माण का किसी भी अन्य सामाजिक संगठन पर कोई विपरीत प्रभाव डालने का उद्देश्य नहीं है। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, यादव शक्ति संगठन,गौली समाज संगठन, कनोजिया समाज संगठन व और अन्य जो भी संगठन कार्यरत हैं वे यथावत है उनका शीर्ष नेतृत्व जिले से बाहर राष्ट्रीय, राज्य स्तर पर है किंतु जिला यादव महासभा सिवनी का नेतृत्व जिले का ही है और इसका संचालन जिले से ही होगा और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा रही तो इसका विस्तार राष्ट्रीय स्तर पर व विभिन्न राज्यों के स्तर पर भी किया जाएगा। यह संगठन किसी व्यक्ति विशेष के हितों व उद्देश्यों की पूर्ति के लिए नहीं बल्कि समाज हित में कार्य करेगा। संगठन का शीघ्र ही ब्लाक स्तर पर पंचायत स्तर पर और ग्राम स्तर पर तथा नगर/ शहर में वार्ड स्तर तक विधिवत समिति बनाकर विस्तार किया जाएगा।
सामाजिक व सांस्कृतिक उत्थान की दिशा में सभी कार्य किए जाएंगे। समाज की युवा प्रतिभाओं की प्रतिभा बढ़ाने के अवसर प्रदान किए जाएंगे। सामाजिक सम्मेलन, विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन। स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने व भविष्य का लक्ष्य चुनने के लिए कैरियर गाइडेंस शिविर और राजनीतिक में अभिरूचि रखने वाले युवाओं के लिए राजनैतिक प्रशिक्षण शिविर,खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु खेल प्रतियोगिताओं का समय समय पर आयोजन भी किया जाएगा। संगठन को किसी भी राजनैतिक दल या पार्टी से कोई परहेज नहीं है । संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों के किसी भी राजनैतिक दल व पार्टी में रहने पर गतिविधियों में सम्मिलित होने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। लेकिन राजनीति में रहने पर भी समाज हित सर्वोपरि रहना चाहिए। मुख्य रूप से ये उद्देश्य संगठन के हैं।
बैठक में जिला यादव महासभा के गठन को लेकर चर्चा हुई जिसमें समाज के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष विनोद यादव जी के द्वारा जिला यादव महासभा के अध्यक्ष के लिए अरुण कुमार यादव के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिस पर समाज के वरिष्ठ रमन लाल यादव (बाबू भैया) व सभी उपस्थित महानुभावों जिनमें एडवोकेट अखिलेश यादव एडवोकेट निर्मल यादव, के के यादव सर, लक्ष्मण यादव, महेश यादव ,संजय यादव पूर्व सरपंच रामकिशोर यादव अरुण यादव आनंद यादव शिवदयाल यादव कमलचंद यादव दिलीप कुमार यादव अनिल यादव मुकेश यादव विजय यादव कुलदीप यादव संजय यादव मनीष यादव जयप्रकाश यादव प्रदीप कुमार यादव प्रमोद गुंटी यादव नंदू यादव लुनेश यादव सुनील यादव ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर समर्थन व्यक्त किया।
आगामी समयों में संविधान के अनुसार जब संगठन के निर्वाचन की प्रक्रिया होगी तब इच्छुक महानुभावों द्वारा अध्यक्ष पद सहित अन्य पदों पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की जा सकती है। बाकी अन्य संगठन व उनके अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी यथावत रहेंगे। पुन: स्मरण यह संगठन वर्तमान में जिला सिवनी का अपना संगठन है जिसमे सभी यदुवंशी शाखाओं का समावेश है जिसका सर्वाधिकार, संचालन व नियंत्रण जिला कार्यकारिणी का है।



