संभाग स्तरीय बास्केटबाल, छिंदवाड़ा बना विजेता
छिंदवाड़ा यशो:- मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत संभाग स्तरीय बास्केटबाल महिला प्रतियोगिता का आयोजन डॉ अजरा एजाज डॉ सुशील पटवा डॉ जी एस आर नायडू मुकेश सोनी डॉ शरद स्टीफन की उपस्थिति में राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा की आयोजन व्यवस्था में सम्पन्न हुआ प्रतियोगिता में मैच लीग आधार पर खेलें गए प्रथम मैच बैतूल विरूद्ध छिंदवाड़ा में छिंदवाड़ा ने 37 – 18 से आसान विजय श्री हासिल की
दूसरे मैच में बैतूल विरूद्ध बालाघाट में बैतूल ने 25 – 15 से पराजित किया 3 मैच में बालाघाट को छिंदवाड़ा ने 45 – 12 से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि के रूप में रामाराव नागले करण उपाध्याय मैच मे निर्णायक डॉ सचिन तिवारी नीरज शर्मा स्कोरर शिवानी धुर्वे रौनक अफरोज थे प्रतियोगिता में श्रीमती वैशाली वर्मा स्वेता सक्सेना शिवानी राउत मनीष बदेवार पवन यादव मुकेश उइके ने सहयोग किया इस अवसर पर कमल अहिल्या राजेन्द्र झाझोट माईक प्रकाश एवं महाविद्यालय स्टाफ ने सहयोग किया संगठन सचिव डॉ अजय सिंह ठाकुर ने बताया कि चयनित टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इंदौर जाएगी



