सिवनी

स्काउट गाइड की संभागीय रैली संपन्न

Seoni 30 December 2024

सिवनी यशो:- भारत स्काउट गाइड (bharat scout guide) मध्य प्रदेश की स्थापना की 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रत्येक संभाग में रैली आयोजित की जा रही है इसी तारतम्भ में जबलपुर संभाग की संभागीय रैली 26 दिसंबर 2024 से 30 दिसंबर 2024 तक सेंट एलोसिस स्कूल मंडला बाई पासगौर जबलपुर में आयोजित की गई इस रैली में संभाग़ के 08 जिले के लगभग लगभग 350 गाइड तथा 300 स्काउट एवं लगभग 100 स्काउट गाइड ने हिस्सा लिया इस रैली का शुभारंभ 26 दिसंबर को ध्वज फहराकर किया गया इस अवसर पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सिर्फ प्राचीत जैन एवं उपायुक्त श्री सरवटे द्वारा रैली का शुभारंभ किया गया समापन अवसर पर राज्य संगठन आयुक्त बी ए ल शर्मा एवं राज्य आयुक्त एडल्ट रिसोर्स सलीम कुरैशी द्वारा विजेता स्काउट गाइड को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए एवं सभी लीडर ट्रेनर एवं सहायक लीडर ट्रेनर को प्रशस्ति पत्र एवं साल द्वारा सम्मानित किया गया ।

जिसमें जिले से श्री शुक्ला एवं श्रीमती सायरा बानो कुरैशी भी शामिल थे इसके पश्चात पांच दिवस तक प्रात: 6:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम एवं साहसिक गतिविधियां विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता आयोजित कर इस रैली में गतिविधियों का समापन किया गया रैली में विभिन्न विजेताओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए सिवनी जिले ने भी विभिन्न गतिविधियों जैसे मार्च पास्ट कलर पार्टी फूड प्लाजा ड्राइंग पेंटिंग रंगोली प्रतियोगिता प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता प्रदान करके पांच शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया इस संपूर्ण रैली के मार्गदर्शक जिला कमिश्नर एवं जिला शिक्षा अधिकारी शिव सिंह कु मरे थे ।

इस रैली में जिला लीडर के रूप में विजय शुक्ला ए एंड टी स्काउट एवं सहायक के रूप में रामनारायण राय एडवांस स्काउट मास्टर श्री बाल गोविंद पाठक बेसिक स्काउट मास्टर एवं वेद प्रकाश राय श्रीमतो नीलम भालवी गाइड एडवांस गाइड कैप्टन श्रीमती सुनीता हरिनखेडे एवं सुश्री स्वाति ठाकुर द्वारा गायों को संरक्षण प्रदान कर इस रैली को सफल बनाया गया इन पांच देशों ने स्काउट गाइड ने स्वालंबी बनने के विभिन्न तरीके एवं स्काउट गाइड की गतिविधियों में अपना सहयोग प्रदान किया इस रैली में प्रमुख रूप से श्री केशव बेदी कुमारी रजनी एवंअहम पंचेश्वर शिवम कुशवाहा एवं 48 स्काउट गाइड ने शिक्षा विभाग की ओर से अपनी सहभागिता प्रदान कर रैली को सफलता प्रदान की इस रैली में निर्णायक के रूप में श्रीमती सायरा बानो कुरेशी विजय शुक्ला एवं अमित कुरैशी द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में अपने दायित्व का निर्माण किया

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button